29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 24, 2026

Exclusive: ‘फंदे से उतारा, तब जिंदा थी टि्वशा…रस्सी काटकर नीचे उतारा’, एडवोकेट का बड़ा दावा

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा केस में पति समर्थ शर्मा और सास गिरिबाला शर्मा की ओर से भी पक्ष सामने आया है....

Twisha Sharma kept apologizing to everyone with tear-filled eyes

Twisha Sharma kept apologizing to everyone with tear-filled eyes

Twisha Sharma Case Live Updates: मध्यप्रदेश में भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने के बाद अब पति समर्थ शर्मा और सास गिरिबाला शर्मा की ओर से भी पक्ष सामने आया है। परिवार के वकील एडवोकेट ज्ञानेन्द्र शर्मा ने हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि समर्थ ने पत्नी को बचाने की हर संभव कोशिश की थी। वकील के मुताबिक, जिस समय समर्थ ने ट्विशा को फंदे पर लटका देखा, उसने तुरंत रस्सी काटकर नीचे उतारा। उस दौरान उसे लगा कि ट्विशा की सांस चल रही है, इसलिए उसने सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया और फिर अस्पताल लेकर गया।

दहेज प्रताड़ना पर दी सफाई

उनका कहना है कि रस्सी काटने और नीचे उतारने के दौरान शरीर पर जो चोटें आईं, उन्हीं को अब हत्या के सबूत के रूप में पेश किया जा रहा है। एडवोकेट शर्मा ने कहा कि परिवार हर प्रकार की जांच के लिए तैयार है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने जांच से जुड़ी कॉल डिटेल और अन्य दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल होने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इससे जांच एजेंसी की गोपनीयता पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। दहेज प्रताड़ना के आरोपों पर भी उन्होंने सफाई दी।

गर्भावस्था को लेकर थे मतभेद

वकील ने कहा कि यदि परिवार दहेज मांगने वाला होता तो सास अपनी बहू के खाते में 6 लाख रुपए ट्रांसफर नहीं करती। उन्होंने दावा किया कि ट्विशा की गर्भावस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद जरूर थे। समर्थ बच्चा रखना चाहता था, जबकि ट्विशा इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नाराजगी चल रही थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले में संज्ञान लेने के बाद अब इस केस की जांच और कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बता दें कि आज टि्वशा का दूसरा पोस्टमार्टम हो रहा है।

ये है पूरा मामला

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है। नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है।

मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

अब तक केस में ये हुआ

  • पुलिस ने आरोपी पति समर्थ सिंह को गिरफ्तार कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस पूछताछ जारी है।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है. सोमवार (25 मई, 2026) को इस पर सुनवाई होगी.
  • ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर जांच प्रभावित करने के आरोप हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।
  • मौत से पहले ट्विशा ब्यूटी पार्लर में सामान्य और रिलैक्स दिखीं, इससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।
  • पार्लर संचालक का दावा है कि गिरिबाला सिंह CCTV फुटेज लेने पहुंची थीं, जबकि पुलिस अभी वहां नहीं पहुंची थी।
  • ट्विशा का शव घर की खुली छत पर मिला था. परिवार पूछ रहा है कि घर में लोग मौजूद होने के बावजूद किसी ने रोकने की कोशिश क्यों नहीं की।
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें