5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में आईएफएस ने दिया इस्तीफा, वरिष्ठ अफसर के पत्र से प्रशासनिक हल्कों में मची खलबली

IFS officer- जबलपुर डीएफओ आईएफएस अधिकारी विपिन पटेल ने इस्तीफा दिया

2 min read
Google source verification
Resignation of a senior IFS officer in MP creates a stir in administrative circles

Resignation of a senior IFS officer in MP creates a stir in administrative circles

IFS officer- मध्यप्रदेश में एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश के वरिष्ठ आईएफएस अफसर ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने इस संबंध में पीसीसीएफ को त्यागपत्र भेजा है। आईएफएस के इस्तीफे से प्रशासनिक हल्कों में खलबली मच गई है। हालांकि अधिकारी ने अपने पत्र में इस्तीफे देने की निजी वजह बताई है पर इसपर अटकलों का दौर शुरु हो चुका है। जबलपुर में डीएफओ योजना के पद पर पदस्थ आईएफएस अधिकारी विपिन पटेल ने इस्तीफा दिया है। वे मध्यप्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।

आईएफएस विपिन पटेल ने 4 फरवरी को इस्तीफा दिया। उन्होंने पीसीसीएफ को त्यागपत्र भेजा और इसकी कॉपी वन विभाग के सचिव को भी भेजी। पीसीसीएफ को संबोधित अपने इस्तीफे में आईएफएस विपिन पटेल ने कहा है कि वे निजी कारणों से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने आईएफएस सेवा से तुरंत मुक्त करने का आग्रह भी किया है।

कई जिलों के डीएफओ जैसे अहम पदोें पर रहे आईएफएस विपिन पटेल

जबलपुर डीएफओ आईएफएस विपिन पटेल के इस्तीफे से वन विभाग सहित प्रशासनिक हल्कों में हलचल मच गई। जबलपुर से पहले वे अनूपपुर, दमोह, रीवा, सतना में पदस्थ रह चुके हैं। कई जिलों के डीएफओ जैसे अहम पदोें पर रहे आईएफएस विपिन पटेल कुछ सख्त मिजाज माने जाते हैं। अपनी कार्यशैली के कारण वे चर्चित भी रहे।

आईएफएस विपिन पटेल ने अनूपपुर के डीएफओ के रूप में कर्मचारियों से संबंधित एक विवादित आदेश जारी किया था। इसपर प्रदेश भर के वनकर्मियों ने उनका विरोध किया था। आईएफएस विपिन पटेल के खिलाफ सागर लोकायुक्त पुलिस में शिकायत भी की गई थी। उनका केस अभी लंबित है।