
फोटो सोर्स: पत्रिका
Rain Alert: एमपी के भोपाल शहर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। बीते दिन से बादल छंटने लगे और दिन में धूप खिली। ऐसे में शहर के अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। लोगों को दो दिन बार सर्द का अहसास कम हुआ। हालांकि सर्दी की शुरुवात हो चुकी है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में हल्के बादल, बारिश हो सकती है। इसके बाद सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ेगी। आखिरी सप्ताह में मौसम सर्द हो जाएगा। तापमान 10 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। आखिरी के दो तीन दिन कोहरा, कुहासा भी दिखाई दे सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़कर उत्तर-पूर्व अरब सागर और उसके आस-पास के क्षेत्र में स्थित हो गया । इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होकर समाप्त होने की संभावना है।
एक चक्रवातीय परिसंचरण विदर्भ और निकटवर्ती मराठवाड़ा क्षेत्र में माध्य समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 नवंबर 2025 (30 घंटे) से पश्चिम-हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिससे बारिश का मौसम बन सकता है।
मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में बारिश हो सकती है।
Published on:
02 Nov 2025 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

