7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से दो महीने पहले उठी युवक की अर्थी, 10 दिन तक लड़ी मौत से जंग

mp news: ललितपुर में कार पलटने से घायल हुआ था युवक, 10 दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज।

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal youth death

youth dies after lalitpur car accident wedding in two months

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला क्षेत्र के रहने वाले 27 वर्षीय बंटी कुशवाहा की अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। बंटी एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के ललितपुर गया था और वहीं से लौटते वक्त 10 दिन पहले एक हादसे में घायल हुआ था। दो महीने बाद बंटी की शादी थी, उसकी मौत से परिजनों को गहरा सदमा लगा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि बंटी कुशवाह (27) नव जीवन कॉलोनी छोला का रहने वाला था। निजी कपड़े की दुकान में काम करता था और परिवार में अकेला कमाने वाला था। बंटी 24 फरवरी को अपने दो दोस्तों के साथ कार से रिश्तेदार की शादी में शामिल होने ललितपुर गया था। 25 फरवरी को शादी से लौटते समय चंदेरी-ललितपुर बॉर्डर के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं और बंटी गंभीर रूप से घायल हुआ था।

10 दिन से चल रहा था इलाज

हादसे के बाद बंटी को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से ललितपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से बाद में परिजन उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले आए थे। हमीदिया अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान शुक्रवार को बंटी की मौत हो गई। बंटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बंटी कुशवाह दो महीने बाद शादी तय थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।