
youth beaten in car for two hours
mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक के साथ कार में करीब 2 घंटे तक बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शहर के कोलार थाना क्षेत्र की है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और हाथ की दो उंगलियों में फ्रैक्चर है। पीड़ित युवक एक निजी कपड़े की दुकान में सेल्समैन है और आरोप है कि आरोपी युवकों की उसके एक दोस्त से दुश्मनी है इस कारण आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है, सभी आरोपी फरार हैं।
पीड़ित दिनेश ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च को दोपहर करीब एक बजे वह बांसखेड़ी पुलिया के पास से पैदल जा रहा था। इसी दौरान निक्की शुक्ला, आकाश प्रजापति और उसके साथियों ने रोक लिया। आरोपियों ने उससे पूछा कि वह विशु शर्मा के साथ क्यों घूमता है? आगे कहा कि विशु से उनकी पुरानी रंजिश है और उसकी दोस्ती की सजा अब उसे भुगतनी पड़ेगी। इसके बाद आरोपियों ने दिनेश को जबरन कार में बैठा लिया और सौम्या ग्रीन सिटी कॉलोनी के पास सुनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपियों ने डंडों, बेल्ट और लाठियों से उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वो बेहोश हो गया।
दिनेश की बहन शिवानी अहिरवार ने बताया कि उनके पास दिनेश के मोबाइल से फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया है और उसे गंभीर चोट आई है। उसका इलाज सीएचसी अस्पताल कोलार रोड में चल रहा है। वहां पर जल्द पहुंचने की बात कहते ही कॉल कट कर दिया। बहन शिवानी मां को लेकर अस्पताल पहुंची तो दिनेश का इलाज इमरजेंसी में चल रहा था। उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे। दिनेश ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपी अनस खान के साथ उसे अस्पताल छोड़कर चले गए। इसके बाद घर वालों को अनस ने एक्सीडेंट की झूठी सूचना दी। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि निक्की शुक्ला, आकाश प्रजापति, तिलक चौहान, दिव्यांशु, नन्नू, अजय और अमन प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है। सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं।
Updated on:
06 Mar 2026 08:31 pm
Published on:
06 Mar 2026 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
