7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 4 हजार मेगावाट की थर्मल पॉवर यूनिट लगेंगी, 8 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

MP News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में 4 हजार मेगावाट की थर्मल पॉवर यूनिट लगाई जाएंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
thermal power

एआई जनरेटेड फोटो

MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने 4 हजार मेगावाट की नई ताप विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दी है। जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उर्जा विभाग के अफसरों की मौजूदगी में मंगलवार को समत्व भवन में एमओयू साइन किए जाएंगे। अनूपपुर जिले में इन परियोजनाओं की स्थापना एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के जरिए की जाएगी।

3200 मेगावाट के तीन डेवलपर्स चयनित

नई ताप विद्युत परियोजनाओं के डीबीएफओओ (Design, Build, Finance, Own & Operate) के आधार पर प्रतिस्पर्धात्मक टेंडर प्रोसेस कराई गई है। इस प्रक्रिया में कुल 3200 मेगावाट की क्षमता वाले तीन डेवलपर्स का चयन किया गया है। इसके साथ ही शासन की स्वीकृति के अनुसार आठ सौ मेगावाट क्षमता का आवंटन भी किया गया है। जिसमें मेसर्स हिंदुस्तान थर्मल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को 800 मेगावाट, टोरेंट पावर लिमिटेड को 1600 मेगावाट और अडानी पावर लिमिटेड को 800 मेगावाट की क्षमता आवंटित की गई है।

800 मेगावाट क्षमता का आवंटन

इसके अतिरिक्त ग्रीनफील्ड विकल्प के तौर पर 800 मेगावाट क्षमता का आवंटन किया गया है। इन सभी परियोजनाओं के लिए विद्युत आपूर्ति अनुबंध (PSA) संबंधित विकासकर्ताओं के द्वारा गठन की गई स्पेशल पर्पस व्हीकल (SPV) के साथ किए गए हैं।

2030 तक बिजली आपूर्ति होगी उपलब्ध

सभी ताप विद्युत परियोजनाएं अनूपपुर जिले में स्थापित की जाएंगी। इन परियोजनाओं के जरिए राज्य से करीब 60 हजार करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष निवेश होने की संभावना है। जिसमें करीब 3000 प्रत्यक्ष एवं 5000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर साल 2030 तक बिजली आपूर्ति उपलब्ध होने की संभावना जताई गई है।