7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट, भोपाल समेत इन जिलों में लुढ़केगा पारा

Severe Cold Wave Alert : आगामी चार दिन कई इलाकों में ठंड बढ़ेगी। मुख्य रूप से ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में सर्दी पड़ सकती है। जबकि, भोपाल और उज्जैन में भी तापमान गिरेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Severe Cold Wave Alert

अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

Severe Cold Wave Alert :मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का दौर लौट रहा है। मौसम विभाग से मिले नए अपडेट के मुताबिक, आगामी चार दिन प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड का असर देखने मिलेगा। इनमें मुख्य रूप से ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में सर्दी पड़ सकती है। जबकि, भोपाल और उज्जैन में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, बारिश और घने कोहरे को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन के चलते हालही में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरे हैं तो कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। इस सिस्टम का असर कम होने पर मौसम साफ होते ही एक बार फिर ठंड का असर बढ़ा है। शुक्रवार की रात ग्वालियर, खजुराहो समेत 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। जबकि, कटनी, शहडोल और छतरपुर प्रदेश में सबसे सर्द रहे।

कटनी के करौंदी में सबसे कम तापमान

प्रदेश का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर-खजुराहो में 6.6 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, राजगढ़-उमरिया में 8 डिग्री, शाजापुर में 8.1 डिग्री, नौगांव-पचमढ़ी में 8.6 डिग्री, सतना में 9.2 डिग्री, दमोह में 9.5 डिग्री, मंडला-सीधी में 9.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसका प्रभाव एमपी के कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। 10 फरवरी से मावठा गिरने का अनुमान है। 8 फरवरी रविवार को हल्का कोहरा छा सकता है। हालांकि, इस अवधि में कहीं बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं, 9 फरवरी सोमवार को कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।