
BJP National President Election: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को नामांकन होगा। जिसके बाद 20 जनवरी को कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत भाजपा के 20 नेता प्रस्तावक बनेंगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, कैलाश विजयवर्गीय प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह शामिल हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों में शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर के नाम शामिल हैं। सांसद सदस्यों में फग्गन सिंह कुलस्ते, विष्णु शर्मा, सुमित्रा बाल्मीकि, कविता पाटीदार हैं। वहीं इनके अलावा जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्य, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, ओमप्रकाश धुर्वे दिल्ली पहुंच गए हैं। अगले दो दिन तक ये सभी नेता दिल्ली में रहेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत प्रदेश संगठन के कई नेता भी दिल्ली पहुंचे हैं।
बता दें कि, वर्तमान में नितिन नवीन बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री का पद संभाल रहे हैं। वह पटना की बांकीपुर विधानसभा से चार बार के विधायक रह चुके हैं।
Published on:
19 Jan 2026 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
