15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में फिर चला प्रशासन का ‘पीला पंजा’, 30 एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी जमींदोज

mp news: अवैध कॉलोनी में प्लॉट काटकर बेचे जाने की शिकायत कलेक्टर को मिली थी, बाउंड्री वॉल और सीसी रोड को जेसीबी से तोड़ा गया।

2 min read
Google source verification
BHOPAL NEWS

bulldozer action 30 acre illegal colony demolition

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर शनिवार को प्रशासन का पीला पंजा जमकर गरजा। भोपाल की हुजूर तहसील अंतर्गत प्रशासन ने करीब 30 एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाई है। बाउंड्री वॉल और सीसी रोड बनाने के बाद अवैध कॉलोनी को विकसित किया जा रहा था और बड़े व छोटे साइज के प्लॉट बेचे जा रहे थे। राजस्व विभाग की टीम ने यहां सीसी रोड और बाउंड्री वॉल को तोड़ा है। इस जमीन की कीमत 70 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

फिर चला प्रशासन का 'पीला पंजा'

एनजीटी के निर्देश पर हुजूर तहसील के अंतर्गत आने वाले बेरखेड़ी बाज्याफ्त पंचायत के कुशालपुरा गांव में केरवा डैम के कैचमेंट क्षेत्र में करीब 30 एकड़ जमीन में बन रही अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन ने जेसीबी चलाई है। यहां बिना अनुमति बाउंड्री वॉल बनाकर प्लॉट काटे जा रहे थे। राजस्व विभाग की टीम ने यहां सीसी रोड और बाउंड्री वॉल को तोड़ा। इस जमीन की कीमत 70 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कुशालपुरा गांव केरवा कैचमेंट एरिया के पास बसा है। यह जमीन बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता और डायरेक्टर प्रकाश झा के नाम पर दर्ज है। पूर्व में इस जगह पर कई फिल्मों और सीरियलों की शूटिंग हो चुकी है। कुछ महीने से यहां छोटे-बड़े प्लॉट बनाकर बेचे जा रहे थे। वर्तमान में केरवा डैम के किनारे होने के कारण कई रसूखदारों ने यहां प्लॉट खरीदे थे।

सरकारी सड़क पर बनाई थी बाउंड्री वॉल

इस संबंध में पूर्व में भी लोक निर्माण विभाग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डेवलपर के लोगों ने सरकारी सड़क पर बाउंड्री वॉल बना दिया है, जिसके कारण सड़क चौड़ीकरण में परेशानियां आ रही हैं। हालांकि इस मामले में एनजीटी और जिला प्रशासन के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। केरवा के कैचमेंट में होने के कारण इस जमीन पर निर्माण को लेकर एनजीटी में भी शिकायत की गई है।