13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूजीसी के खिलाफ ‘सवर्ण क्रांति आंदोलन’, 15 अप्रैल को भोपाल में ‘ब्राह्मण संसद

mp news: पोस्टर जारी कर दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी, 15 अप्रैल को नेहरू नगर स्थित लाल ग्राउंड में ब्राह्मण संसद और सवर्ण क्रांति आंदोलन का आयोजन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
savarn kranti andolan

brahmin parliament savarn kranti andolan against ugc policies

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सर्व ब्राह्मण युवा समिति ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को एमपीनगर के एक होटल में प्रेस वार्ता किया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण अवस्थी कहा कि 15 को नेहरू नगर स्थित लाल ग्राउंड में ब्राह्मण संसद और सवर्ण क्रांति आंदोलन का आयोजन किया जाएगा। अवस्थी ने कहा कि यूजीसी की वर्तमान नीतियां सवर्ण समाज के मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय कर रही हैं। प्रतिभाशाली सवर्ण छात्र उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्रों में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। यूजीसी के हालिया दिशा-निर्देशों और कार्यप्रणाली से सवर्ण युवाओं के करियर पर गहरा संकट मंडरा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विभिन्न संगठनों का मिलेगा समर्थन

15 मार्च को होने वाले इस शक्ति प्रदर्शन में केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं, बल्कि सवर्ण समाज के विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों के पदाधिकारी व विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे। आंदोलन का उद्देश्य केंद्र सरकार और यूजीसी तक सवर्ण समाज की आवाज पहुंचाना और भेदभावपूर्ण नीतियों में संशोधन की मांग करना है।

पोस्टर जारी कर दी चेतावनी

पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के सदस्यों ने 'ब्राह्मण संसद' का आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि सवर्ण समाज की मांगों पर समय रहते विचार नहीं किया गया, तो यह आंदोलन केवल भोपाल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे प्रदेश में उग्र रूप धारण करेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी की।