
MP employees to be deployed for census by next month- Demo pic
Census- देशभर में जनगणना के लिए प्रशासनिक कवायद तेज होती जा रही है। दो चरणों में होनेवाली जनगणना का पहला चरण एक अप्रेल 2026 से प्रारंभ होनेवाला है। इसमें मकानों की गिनती की जाएगी। जनगणना का मुख्य एवं दूसरा चरण 1 फरवरी 2027 से शुरू होगा जिसमें जनसंख्या की जानकारी ली जाएगी। जनगणना के लिए मध्यप्रदेश में भी प्रशासनिक प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है इसके लिए प्रदेश के डेढ़ लाख कर्मचारियों की अगले माह तक तैनाती कर दी जाएगी।
जनगणना , स्वतंत्रता के बाद देश की 8वीं जनगणना होगी। इसके लिए 16 जून 2024 को केंंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की जा चुकी है। देशभर की तरह मध्यप्रदेश में भी जनगणना को लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों को दायित्व सौंपे जा रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनगणना के अंतर्गत मकानों की गिनती के लिए प्रक्रिया तय कर दी है। करीब सवा दो माह बाद यह कार्य शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए प्रश्नावली तैयार कराई गई गई। इस बार जनगणना का काम पूरी तरह डिजिटली होगा।
जनगणना के पहले चरण के लिए एमपी में करीब डेढ़ लाख कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार यह काम अगले माह यानि फरवरी 2026 में पूरा कर लिया जाएगा।
Updated on:
24 Jan 2026 05:12 pm
Published on:
24 Jan 2026 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
