11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में लगा ग्रीन मेला, जूस-सब्जियां-फलों ने लोगों को लुभाया

Mela- भोपाल में आजीविका ग्रीन मेला प्रारंभ, 26 जनवरी तक चलेगा

less than 1 minute read
Google source verification
फ्रेश जूस, फ्रूट, हर्बल पेय आदि भी उपलब्ध

भोपाल में ग्रीन मेला (Representational Photo)

Mela- भोपाल में ग्रीन मेला लगा है। भोपाल हाट में आजीविका ग्रीन मेले का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किया गया है। 24 से 26 जनवरी तक इस तीन दिवसीय मेले में ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों के रसायन रहित उत्पाद आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। अन्य मेलों की तुलना में यह मेला अलग है। यहां शोभादार पौधों में गुलाब, सेवंती, डहेलिया आदि, आस्था के पौधों में तुलसी, शमी, बेल आदि, सब्जी की पौधों में टमाटर, मिर्च, गोभी, पत्ता गोभी, ग्राफ्टेड सब्जी में बैगन के पौधे उपलब्ध हैं। मुख्य रूप से समूहों की नर्सरी में तैयार किये गये पौधे, फल, सब्जी, रसायन रहित अनाज, बीज, खाद, कीटनाशक एवं बागवानी के सामान की आज पहले दिन अच्छी बिक्री हुई।भोपाल, रायसेन, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, मंदसौर, विदिशा, ग्वालियर, राजगढ, सागर, श्योपुर, आगर-मालवा बैतूल, जबलपुर, नरसिंहपुर एवं गुना जिलों से समूहों की दीदियां सामग्री लेकर आई हैं।

मेले में उन्नत फलदार वृक्षों में ग्राफ्टेड आम, अमरूद (थाई पिंक थाई) नीबू (सीड लेस), संतरा, चीकू, अनार आदि विशेष रूप से उपलब्ध हैं। जैविक खाद, केंचुआ खाद, नाडेप खाद, धनजीवामृत, द्रव्यजीवामृत तथा जैविक कीटनाशक में नीमास्त्र, बह्रमास्त्र, अग्नि अस्त्र, पांचपर्णी, दशपर्णी काढा भी उपलब्ध है। इसी प्रकार मिट्टी एवं गोबर के गमले, सब्जी पौध तैयार करने हेतु सामग्री रूट ट्रे, कोको पिट, नर्सरी में उपयोग होने वाले छोटे यंत्र खुरपी, कटाई छटाई हेतु सिकेटियर, बडिंग चाकू भी उपलब्ध हैं।

फ्रेश जूस, फ्रूट, हर्बल पेय आदि भी उपलब्ध

मेले में आने वाले लोगों के लिये विभिन्न प्रकार के फ्रेश जूस, फ्रूट, हर्बल पेय आदि भी उपलब्ध हैं। शनिवार शाम को राग-रंग म्युजिकल ग्रुप द्वारा दी गई देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। मेला रोज प्रात: 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेगा।