13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG गैस सिलेंडर: Online बुकिंग में दिक्कत हो तो इस नंबर पर करें कॉल, मिलेगी हेल्प

LPG Gas Cylinder: कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह ने गुरुवार को इसे लेकर आदेश जारी किए। निगरानी के लिए संबंधित एसडीएम, डीएसपी पुलिस व खाद्य आपूर्ति के संबंधित कनिष्ठ अधिकारी की टीम बनाई है।

2 min read
Google source verification
LPG Gas Cylinder

LPG Gas Cylinder प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

LPG Gas Cylinder: शहर में सिलेंडर की सप्लाय सामान्य होने के बावजूद पैनिक बुकिंग और तकनीकी समस्याओं से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रसाशन का कहना है कि एलपीजी के घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता 25 दिन के बाद सिलेंडर की ऑनलाइन प्रक्रिया से बुकिंग करवा सकता है। वहीं जिले में होटल, मॉल, फैक्ट्री के साथ कमर्शियल सिलेंडर का बल्क उपयोग करने वाले इसी तरह के प्रतिष्ठानों को कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होगी।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह ने गुरुवार को इसे लेकर आदेश जारी किए। निगरानी के लिए संबंधित एसडीएम, डीएसपी पुलिस व खाद्य आपूर्ति के संबंधित कनिष्ठ अधिकारी की टीम बनाई है। गैस एजेंसियों समेत ऐसी दुकानों पर निगरानी रखेंगे, जहां घरेलू गैस को व्यवसायिक तौर पर उपयोग किया जा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक में अंतरण पर भी नजर रखेंगे।

दो ऐप से करें ई-केवाइसी

ई-केवाइसी आप घर पर अपने मोबाइल से खुद ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित पेट्रोलियम कंपनी का मोबाइल ऐप व आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करना होगा। कंपनी के ऐप पर आप 16 अंक के रिलेशनशिप नंबर से खुद को रजिस्टर्ड करें। यहां ई-केवाइसी ऑप्शन पर जाकर प्रक्रिया शुरू करेंगे तो आधार फेस आइडी से वीडियो आधारित बायोमैट्रिक सत्यापन शुरू होगा। रोशनी चेहरा रखकर पलक झपकाएं, यहां सत्यापन होने पर सक्सेसफुल का मैसेज आएगा।

वहीं अगर आपको सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग कराने में कोई दिक्कत हो तो संबंधित कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद ले सकता है। भारत गैस हेल्पलाइन नंबर 1800224344, इंडेन ऑयल गैस हेल्पलाइन नंबर 18002333555 व एचपी गैस हेल्पलाइन नंबर 18002333555 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है।

दाम में अचानक इजाफा

हाल ही में घरेलू गैस के दाम 918 रुपए हो गए है। कमर्शियल के 114 रुपए बढ़कर 1888 रुपए हुआ है। अब चूंकि कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग/सप्लाई पर रोक लग गई तो घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी होने लगी है। लोगों ने बताया कि 1500 से 2000 रुपए एजेंसियों के कर्मचारी मांग रहे हैं। जो लोग ज्यादा पैसा दे रहे उन्हें सिलेंडर दिया जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर सर्वर क्रैश होने की बात सामने आ रही है।