
jitu patwari questions rs 443 crore recovery from bjp mla sanjay pathak
mp news: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक की पारिवारिक फार्मों पर 443 करोड़ की रिकवरी है, यह कब तक वसूली जाएगी। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 14 मार्च को विजयराघवगढ़ का दौरा प्रस्तावित है। उनके दौरे से पहले पटवारी ने उन्हें पत्र लिखकर संजय पाठक से जुड़े मामलों को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
पटवारी ने पत्र में लिखा कि संजय पाठक के पारिवारिक फार्मों पर 443 करोड़ रुपए की रिकवरी लंबित है। यह जानकारी विधानसभा में दी गई थी। इस राशि की वसूली कब की जाएगी और संजय पाठक को डिमांड नोटिस कब जारी होगा। पटवारी ने आरोप लगाया कि पाठक पर लगभग 1143 एकड़ भूमि गरीब आदिवासी परिवारों के नाम पर खरीदी गई, यह बेनामी संपत्ति बताई जाती है। इस मामले में राज्य सरकार ठोस कार्यवाही कब करेगी।
इसके साथ ही जीतू पटवारी ने पत्र में ये भी लिखा है कि सहारा निवेशकों के धन से खरीदी गई लगभग 309 एकड़ जमीन के मामले में संजय पाठक के परिवार के सदस्यों एवं उनकी फर्मों के खिलाफ एमआईआर दर्ज कर उस भूमि को कब तक अटैच किया जाएगा। नगर सुधार न्यास कटनी की योजना 15 की भूमि 311 परिवारों को आवंटित की जानी थी, इस भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप लगे हैं। इस भूमि को नगर निगम के अधिकार में कब तक लाया जाएगा। बता दें कि जबलपुर प्रशासन ने अवैध खनन और रॉयल्टी चोरी के आरोपों में संज पाठक के परिवार से जुड़ी तीन कंपनियों को अंतिम वसूली नोटिस जारी किया है। जिन कंपनियों को वसूली के नोटिस जारी किए गए हैं उनके नाम आनंद माइनिंग(Anand Mining), निर्मला मिनरल्स(Nirmala Minerals) औरपैसिफिक एक्सपोर्ट(Pacific Export) हैं।
Updated on:
12 Mar 2026 10:27 pm
Published on:
12 Mar 2026 10:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
