4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, Jun 04, 2026

ट्विशा केस: सोने के गहने कितने शुद्ध, ट्विशा के जेवरों की भी जांच कर रहा जौहरी

Twisha Sharma - शुद्धता की परख करेगी सीबीआई, अधिकारियों ने जौहरी को बुलाया, स्त्रीधन जब्त कर चुकी है जांच एजेंसी

Jeweler examining Twisha Sharma gold jewelry

Jeweler examining Twisha Sharma gold jewelry

CBI- देशभर में चर्चित एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा डेथ केस केंद्रीय जांच एजेंसी यानि सीबीआई के सुपुर्द है। सीबीआइ जांच में भोपाल पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच अधिकारी कई कवायद कर रहे हैं। इसके अंतर्गत ट्विशा के गहनों की जांच भी की जा रही है। इसके लिए सीबीआई ने जौहरी को तलब किया है। मामले में सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह जेल में हैं। समर्थ के पैर में चोट लगी थी जिसका अब इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में कोर्ट में सीबीआई की शिकायत की गई थी जिसके बाद भोपाल जेल में उसका एक्स-रे कराया गया है। ट्विशा शर्मा का आरोपी पति समर्थ सिंह इलाज के लिए जेल अस्पताल में भर्ती है। मेडिकल वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

सीबीआइ जांच में भोपाल पुलिस भी

सीबीआइ जांच में भोपाल पुलिस भी घिर गई है। जांच के दौरान सामने आया कि मामले के सबसे महत्वपूर्ण सबूतों में शामिल फांसी में प्रयुक्त बेल्ट को बरामद तो कर लिया गया था पर इसे तुरंत सौंपा नहीं गया। इस खुलासे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और अब इस कथित लापरवाही की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

साक्ष्यों के संरक्षण और प्रक्रिया पालन में गंभीर चूक

सूत्रों के अनुसार, कटारा हिल्स थाने में पदस्थ रहे सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा लिगेचर को अपनी कार में लेकर घूमते रहे। पुलिस लापरवाही से जुड़े पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी मिसरोद के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कश्यप को सौंपी गई है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि साक्ष्यों के संरक्षण और प्रक्रिया पालन में कहीं गंभीर चूक तो नहीं हुई।

सीबीआइ ने दहेज से संबंधित साक्ष्यों पर फोकस किया

ट्विशा केस में एक और अपडेट सामने आया है। सीबीआइ ने दहेज से संबंधित साक्ष्यों पर फोकस किया है। स्त्रीधन को सीबीआई जब्त कर चुकी है। इनमें शादी के समय से लेकर मौत के पहले तक की ट्विशा की पूरी संपत्ति शामिल है। स्त्रीधन में शादी में मिले अनेक मूल्यवान उपहार भी हैं। इनमें सोने के मूल्यवान गहने भी हैं।

जांच प्रक्रिया में अब ट्विशा के जेवरात भी शामिल

जांच प्रक्रिया में अब ट्विशा के जेवरात भी शामिल हो गए हैं। एजेंसी के अधिकारी गहनों की शुद्धता की जांच करा रहे हैं। इसके लिए सीबीआई ने एक जौहरी को भी बुलाया है। गहनों की शुद्धता परखने के साथ ही वह इनकी वर्तमान कीमत के आधार पर मूल्यांकन भी करेगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें