29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 28, 2026

लावारिस कहकर शव की गरिमा भूले कर्मचारी! भोपाल के हमीदिया अस्पताल का अमानवीय VIDEO सामने आया

Hamidia Hospital Bhopal- पत्रिका रिपोर्ट के कैमरे में कैद हुआ खुले में पोस्टमार्टम का नजारा...। लावारिस लाश बोलकर गरिमा भूल गए हमीदिया के कर्मचारी...।

Hamidia Hospital Bhopal

भोपाल के हमीदिया अस्पताल के परिसर में खुले में लावारिस लाश की सिलाई पोस्टमार्टम के बाद होती रही। पत्रिका के पास इसका वीडियो भी है।

Hamidia hospital negligence- मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल का दंभ भरने वाले हमीदिया अस्पताल में बुधवार को जिम्मेदारों ने इंसानियत को तार-तार कर दिया। बजरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को उसकी पहचान नहीं हो सकी तो बुधवार को कर्मचारियों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सिलाई किए बिना ही मॉर्च्यूरी के बाहर निकाल दिया। बिना कपड़ों के आधा घंटा शव स्ट्रेचर पर पड़ा रहा। जो काम भीतर होना था, वो सभी के सामने किया गया। शव की गरिमा को ताक पर रख दो कर्मचारी खुले आसमान के नीचे शव की सिलाई करते रहे। पत्रिका रिपोर्टर ने पूछा तो कर्मचारियों ने कहा, शव लावारिस है। इसका किसी से लेना-देना नहीं है।

हैरान करने वाला था नजारा

यह नजारा देख हर कोई हैरान था। राह चलते लोग भी इसे देख विचलित हो रहे थे लेकिन कर्मचारी लोगों की आवाजाही से उन्हें कोई फिक्र नहीं थी। वहां से बड़ी संख्या में मरीजों के साथ ही महिलाएं भी गुजरती हैं, लेकिन ऐसे हालातों में खुले में पोस्टमार्टम का का यह दृश्य विचलित करने वाला है। आप विचलित न हो, इसलिए इसका वीडियो और फोटो को हम ब्लर करके दिखा रहे हैं।

ऐसे हालात में ही खुले में पीएम..पर गरिमा तो रखनी होगी

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रोटोकॉल के अनुसार प्राकृतिक आपदा, महामारी, सामूहिक दुर्घटना, युद्ध जैसी स्थिति या दूरस्थ क्षेत्रों में मॉर्च्यूरी का अभाव होने पर खुले में पोस्टमार्टम किया जा सकता है। लेकिन इसमें भी गोपनीयता, वैज्ञानिक प्रक्रिया, वीडियोग्राफी, संक्रमण नियंत्रण और शव की गरिमा रखना जरूरी है। लेकिन हमीदिया में ऐसी कोई स्थिति नहीं थी।

यहां पहले भी शर्मसार हो चुकी मानवता

29 मई 2017- गाडरवारा सरकारी अस्पताल में 14 साल की किशोरी का खुले आसमान के नीचे पोस्टमार्टम किया। जांच में स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही पाई।

26 सितंबर 2018- राजस्थान के बाड़मेर में गडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम हाउस न होने से दो महिलाओं के शव का पीएम सड़क किनारे खुले में किया। इसमें जांच के आदेश हुए थे।

ये है नियम

पोस्टमार्टम कक्ष के अंदर ही पीएम और शव की सिलाई होनी चाहिए। यह डॉक्टरों की निगरानी में ही। मृतक के देह के सम्मान से कोई समझौता नहीं हो।

हाउस के भीतर का है नियम

पोस्टमार्टम हाउस में ही पीएम करने का नियम है। मॉर्च्यूरी के बाहर शव की सिलाई करने की जानकारी नहीं है। ऐसा हुआ है तो कार्रवाई करेंगे।

  • सुनीत टंडन, अधीक्षक हमीदिया अस्पताल
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें