29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना, May 28, 2026

MP के मैहर में भाजपा नेता के बाथरूम में रेंगते मिले 15 कोबरा सांप के बच्चे, मचा हड़कंप

Cobras found in BJP leader bathroom: भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक के घर के बाथरूम से निकले नाग के 15 बच्चे। सर्प मित्र ने सपोलों को पकड़कर जंगल में छोड़ा।

15 Baby Cobras found in BJP leader bathroom pipeline mp news

15 Baby Cobras found in BJP leader bathroom (फोटो-Freepik)

Cobras found in BJP leader bathroom: मध्य प्रदेश के मैहर जिले की निवासी और भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक के घर पर अचानक हड़कंप मच गया। शहर के वार्ड 15 में बुधवार देर शाम एक घर के बाथरूम की नाली से नाग के बच्चे निकलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घर के सदस्यों ने देखा की बाथरूम की नाली में एक या दो नहीं बल्कि दो दर्जन से ज्यादा यानी 15 सांप के बच्चे रेंगे रहे थे। इस बात की खबर लगते ही भजपा ने के घर के पास लोगों का जमावाड़ा लग गया। नाली से सांप निकलने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना पर सर्प मित्र ने सभी सपोलों को एक-एक कर बाहर निकाला। सभी को सुरक्षित डिब्बे में रखकर जंगल में छोड़ दिया गया।

बाथरूम की नाली से निकले 15 सपोले

भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक पारसनाथ तिवारी (BJP Sports Cell State Coordinator Parasnath Tiwari) के निवास पर एक के बाद एक कुल 15 सपोले मिलने से परिवार के लोग घबरा गए। जानकारी के अनुसार परिवार का एक सदस्य बाथरूम गया था। इसी दौरान नाली के पास एक सपोला दिखाई दिया। शोर मचने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। जब वॉशबेसिन की पाइपलाइन के पास टॉर्च जलाकर देखा गया था वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि पाइपलाइन के भीतर बड़ी संख्या में सांप के बच्चे मौजूद मिले। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी घर के बाहर एकत्र हो गए। घर के लोगों ने तुरंत सर्प मित्र को कॉल कर जानकारी दी और उसे घर बुलाया।

सर्प मित्र ने सुरक्षित निकाले सभी सपोले

मामले की जानकारी मिलने पर सर्प मित्र गफ्फार खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी बरतते हुए सभी सपोलों को बाहर निकाला। करीब 15 नाग के बच्चों का रेस्क्यू किया गया। बाद में सभी को सुरक्षित डिब्बे में रखकर जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू पूरा होने के बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।

कुछ समय पहले खोली गई थी पाइपलाइन

बताया गया कि पारसनाथ तिवारी के घर के बाहर लगे वॉशबेसिन की पाइपलाइन कुछ समय पहले चोक हो गई थी। इसकी सफाई के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया था। सफाई के दौरान पाइपलाइन खोली गई थी, जिसे बाद में पूरी तरह बंद नहीं किया जा सका। आशंका जताई जा रही है कि उसी खुले रास्ते से नाग के बच्चे बाथरूम की नाली तक पहुंच गए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें