4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 2 चीजों को मिलाकर लगा लें, छूट जाएगा होली का रंग, एक्सपर्ट ने दी सलाह

Holi festival: रंग छुड़ाने के लिए त्वचा को जोर-जोर से रगड़े नहीं, इससे स्किन की ऊपरी परत को नुकसान पहुंच सकता है।

2 min read
Google source verification
Holi festival

Holi festival (Photo Source - Patrika)

Holi festival: होली खुशियों, उमंग और रंगों का त्योहार है। इस रंगों भरे उत्सव के बीच त्वचा और बालों की देखभाल अक्सर पीछे छूट जाती है। केमिकल युक्त रंग, तेज धूप, लंबे समय तक पानी में भीगना और बारबार साबुन का उपयोग, ये सब हमारी स्किन और हेयर के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि होली खेलने से पहले तैयारी और बाद में सही केयर पर ध्यान दिया जाए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्किन के साथ ही बालों की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। रंग सबसे ज्यादा बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचाते हैं। होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगाना चाहिए। इससे बालों पर एक परत बन जाती है और रंग अंदर तक नहीं पहुंच पाते।

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

इस समय धूप तेज हो रही है, ऐसे में होली खेलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन त्वचा को टैनिंग और सनबर्न से बचाता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अक्सर लोग सोचते हैं कि रंग लगे हैं, तो सनस्क्रीन की जरूरत नहीं, जबकि हकीकत यह है कि धूप और रंग मिलकर त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। होली पर पूरे बाजू के कपड़े पहननें और आंखों को बचाने के लिए सनग्लासेस जरूर लगाएं।

त्वचा पर लगाएं प्रोटैक्टिव लेयर

ब्यूटी एक्सपर्ट सरिता श्रीवास्तव के अनुसार, होली खेलने से पहले त्वचा पर प्रोटेक्टिव लेयर बनाना बेहद जरूरी है। मॉइस्चराइजर या नारियल तेल लगाने से रंग सीधे त्वचा में नहीं समाते और बाद में आसानी से निकल जाते हैं। उनके अनुसार होली से करीब आधा घंटा पहले चेहरे, गर्दन, हाथों और पैरों पर अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजर लगाएं और जिनकी त्वचा ड्राय है, वे ऑयल-बेस्ड क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन 2 चीजों से छुड़ाए होली का रंग

ब्यूटी एक्सपर्ट मीना पंडित के अनुसार, होली खेलने के बाद की केयर भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। रंग छुड़ाने के लिए त्वचा को जोर-जोर से रगड़े नहीं, इससे स्किन की ऊपरी परत को नुकसान पहुंच सकता है। माइल्ड क्लींजर से या फिर दही और बेसन के लेप से धीरे-धीरे रंग साफ करें और बाद में अच्छी तरह मॉइस्चराइजर लगाएं। बालों को भी शैंपू से धोकर कंडीशनर का इस्तेमाल करें। अगर बाल रूखे लगें, तो हेयर मास्क या दही और एलोवेरा का घरेलू पैक फायदेमंद हो सकता है।