
Flight tickets (Photo Source - Patrika)
flight fare: होली पर्व के मद्देनजर प्रदेशभर के प्रमुख एयरपोर्ट से हवाई यात्राएं महंगी हो गई हैं। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलूरु जैसे प्रमुख शहरों से आवागमन के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। एयरलाइंस कंपनियों ने अग्रिम बुकिंग अवधि में ही फेयर बढ़ा दिए हैं। जानकारों के अनुसार, आने वाले दिनों में किराए में और बढ़ोतरी की संभावना है। वर्तमान में दो से तीन गुना तक किराया बढ़ चुके हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि भोपाल, इंदौर से जिन रूट्स पर तीन या अधिक एयरलाइंस हैं, वहां प्रतिस्पर्धा के कारण किराया नियंत्रित है। लेकिन जबलपुर और ग्वालियर जैसे शहरों में प्रमुख रूट्स पर केवल 1-2 कंपनियां ही सेवा दे रही हैं, जिससे यात्रियों को अधिक फेयर चुकाना पड़ रहा है।
सामान्य दिनों में प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों से इन रूट्स पर औसत किराया पांच से छह हजार रुपए के बीच रहता है, लेकिन वर्तमान में कई तिथियों पर यह दोगुना तक पहुंच गया है। एक मार्च को रविवार होने के कारण किराए में अतिरिक्त वृद्धि देखी जा रही है।
होली से 1-2 दिन पहले हवाई यात्रा काफी महंगी हो चुकी है। निज रूटों पर यात्री 4-5 हजार तक खर्च कर पहुंचते थे, अब वहां के लिए 10-15 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। 1-2 मार्च को एयर फेयर सबसे अधिक है। पुणे, कोलकाता सहित अन्य शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को जबलपुर-ग्वालियर से कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प चुनना पड़ रहा है। कई यात्री पहले नागपुर, इंदौर या भोपाल पहुंचकर वहां से हवाई यात्रा कर रहे हैं।
पर्यटन नगरी खजुराहो की देश की राजधानी से कनेक्टिविटी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। इस वर्ष गर्मियों के मौसम में भी खजुराहो से दिल्ली के बीच हवाई सेवाएं जारी रहेंगी। इंडिगो एयरलाइंस अपनी 180 सीटर एयरबस के माध्यम से 21 अप्रेल से 30 जून तक हफ्ते में तीन दिन अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। खजुराहो एयरपोर्ट निदेशक संतोष सिंह ने बाताया कि इंडिगो की हवाई सेवा को एप्रूवल दिया गया है। ये सेवा 21 अप्रेल से 30 जून तक प्रभावी रहेगी। उड़ानों का समय और दिन तय किए जा चुके हैं। यह सेवा मुख्य रूप से खजुराहो दिल्ली और दिल्ली खजुराहो रूट पर उपलब्ध रहेगी।
गौरतलब है कि इंडिगो की वर्तमान सेवाएं (दिल्ली ,खजुराहो, बनारस) आगामी 28 मार्च को समाप्त हो रही हैं। इसके बाद 29 मार्च से 20 अप्रेल के बीच खजुराहो से हवाई सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस अंतराल के बाद ही नया ग्रीष्मकालीन शेड्यूल लागू होगा। निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी अक्टूबर माह (विंटर शेड्यूल) से इंडिगो की सेवाएं पूर्व की तरह प्रतिदिन संचालित होने लगेंगी।
Published on:
27 Feb 2026 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
