CM Mohan Yadav in Bihar (फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)
CM Mohan Yadav: कहां रामराज्य की कामना करने वाली महात्मा गांधी की कांग्रेस और कहां आज की राहुल गांधी की कांग्रेस। इन दोनों में धरती-आसमान का अंतर है। उन्हें न भाषा का और न ही व्यवहार का ध्यान है। एक समय वह भी था जब पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जैसा व्यक्तित्व ने नेता प्रतिपक्ष पद को गौरवांवित किया था। अब राहुल गांधी है, जो नेता प्रतिपक्ष जैसे पद की बार-बार गरिमा तोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शक्रवार को ये जुबानी हमले बिहार के गया में चुनावी सभाओं व रैलियों में किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गया में जनसभा को संबोधित किया। बिहार दौरे के दूसरे दिन वे नवादा जिले में पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश का बिहार और गया से विशेष नाता है। मेरी कुल देवी बराह माता भी यहां है। लगभग 2200 साल पहले सम्राट अशोक उज्जैन से युवराज बनकर बिहार लौटे और यहां राजा बने। गया की जनता का प्रेम एक बार फिर एनडीए गठबंधन को मिलेगा। सनातन संस्कृति में गया का विशेष महत्त्व है। उन्होंने लोगों को मप्र से गया के संबंध की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसी के कारण देश में सच्चे अर्थों में लोकतंत्र सुरक्षित है। एक तरफ चुनावों में भाजपा की अजेय यात्रा जारी हैं, वहीं दूसरी ओर भारत की विजय यात्रा भी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन बलबूते ही बिहार का चहुंमुखी विकास संभव हो पाया है।
Published on:
18 Oct 2025 09:12 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग