1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गृह मंत्री अमित शाह से मिले CM मोहन यादव और मंत्री कैलाश, राजनीतिक अटकलें तेज

MP News- शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीएम मोहन यादव ने मुलाकात की और आदिवासी महोत्सव में आने का न्योता दिया। वहीं, मंत्री कैलाश ने भी शाह से मुलाकात की जिसके बाद राजनीतिक अटकले तेज हो गई हैं।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Mar 01, 2026

CM Mohan Yadav invited Home Minister Amit Shah to attend baiga mahotsav in shahdol mp news

CM Mohan Yadav and Kailash Vijayvargiya met Home Minister Amit Shah (फोटो- मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय सोशल मीडिया)

CM Mohan Yadav- नक्सल खात्मे के बाद एमपी के शहडोल जिले में पहली बार बैगा महोत्सव होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसमें शिरकत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें शनिवार को दिल्ली में न्योता दिया। साथ ही मप्र में घोषित किसान कल्याण वर्ष के रोडमैप की जानकारी दी। यह भी बताया कि बड़वानी जिले में पहली कृषि कैबिनेट 2 मार्च को कर रहे है, जिसमें किसानों के हित में कई निर्णय लिए जाएंगे। भोपाल के जेपी नगर में गैस त्रासदी से मारे गए राजधानीवासियां की याद में बनाए जाने वाले स्मारक की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री से मप्र में की जाने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी मार्गदर्शन लिया और उज्जैन में आयोजित किए विश्व के श्रेष्ठ शासकों में सर्वोच्च स्थान रखने वाले सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित विक्रमोत्सव समेत विभिन्न आयोजन के बारे में भी बताया। इसके अलावा सीएम ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्र्टीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात की। (MP News)

सीएम ने सोशल मीडिया में साझा की जानकारी

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा ' आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से भेंट कर भोपाल में यूनियन कार्बाइड की भूमि पर गैस काण्ड स्मारक निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उज्जैन में विक्रमोत्सव के भव्य आयोजन की जानकारी दी और नक्सल मुक्त होने के बाद बालाघाट में आयोजित बैगा महोत्सव में सादर आमंत्रित किया।'

मंत्री विजयवर्गीय-पटेल ने भी की शाह से भेंट

केंद्रीय गृहमंत्री शाह से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल ने भी भेंट की। मंत्री पटेल तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मिले। मंत्री कैलाश की मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। विधानसभा के अंदर और बाहर, उनके बयान भी इस बात का संकेत देते हैं कि वे मप्र में काम करने में सहजता महसूस नहीं कर रहे। 19 जनवरी को तो वे कुछ समय के लिए अवकाश पर भी चले गए।

एमपी में राजनीतिक नियुक्तियां कभी भी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। उन्हें संगठन के बारे में बताया। भविष्य में की जाने वाली नियुक्तियों पर बातचीत की। माना जा रहा है कि अब मप्र में कभी भी राजनीतिक नियुक्तियों के आदेश जारी हो जाएंगी। सीएम डॉ. यादव भी इस दौरान साथ थे। (MP News)