
state level debate competition sir democracy parliamentary vidyapeeth
mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संसदीय कार्य विभाग के अधीन संचालित पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ की ओर से शुक्रवार को राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'क्या एसआइआर लोकतंत्र के हित में है?' रखा गया था, जिसमें शहर के 17 संस्थानों के 32 प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क रखे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और समृद्ध लोकतंत्र है। हमारी संस्कृति ही भारत को विश्व गुरु के रूप में पहचान दिलाती है। उन्होंने समसामयिक विषयों पर ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र वर्मा (संसदीय सलाहकार) और डॉ. सतीश कुमार (संचालक) ने छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।
प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बाद निर्णायकों ने विजेताओं की घोषणा की। पक्ष और विपक्ष दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार के रूप में 9,000 रुपये, द्वितीय के लिए 7,500 रुपये और तृतीय के लिए 6,000 रुपये प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम पुरस्कार सृष्टि मिश्रा, द्वितीय मान्या सिंह, तृतीय अंजलि भावनानी, प्रोत्साहन हदिता जैन जबकि विपक्ष में प्रथम प्रांशी शर्मा, द्वितीय फरहीन, तृतीया कृपा अंदानी, और प्रोत्साहन पुरस्कार प्रेरणा रतलानी को दिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अरुण त्रिवेदी, डॉ. माधवीलता दुबे और विद्यापीठ की संचालक डॉ. प्रतिमा यादव शामिल रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. प्रतिमा यादव ने विद्यापीठ की गतिविधियों का ब्यौरा दिया, वहीं अंत में उप संचालक एम.के. राजोरिया ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
Published on:
13 Feb 2026 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
