30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, Feb 03, 2023

प्रदेश का रेल बजट इस बार 13,607 करोड़ रुपए, भोपाल मंडल के 15 स्टेशन होंगे विकसित

केंद्रीय रेल बजट में इस मध्यप्रदेश को वित्तीय वर्ष 2023-24 कुल 13,607 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इस बजट से भोपाल रेल मंडल के 15 स्टेशनों को विकसित किया जाएगा। बड़े रेलवे स्टेशन को रानी कमलापति की तर्ज पर रूफ टॉफ डेवलपमेंट मॉडल पर विकसित किया जाएगा। बाकी स्टेशनों को नागरिकों की सुविधा के लिहाज से और ज्यादा आरामदायक बनाने की योजना है।

railways-will-start-festivals-special-trains-travel-will-be-easy-saharanpur-news.jpg

रेलवे बिजली समाधान ऐप से तुरंत दूर होंगी बिजली की समस्याएं, जानें और क्या है सुविधाएं

पश्चिम मध्य रेलवे के इन प्रोजेक्ट पर खर्च होगी राशि

-नई लाइनों का निर्माण - रुपये 2014 करोड़।

-दोहरीकरण/तिहरीकरण - रुपये 1521.30 करोड़।

-ट्रैफिक फेसीलिटिस - रुपये 114.71 करोड़।

-रोड सेफ्टी वर्क (लेवल क्राॅसिंग) - रुपये 18.74 करोड़।

-रोड सेफ्टी वर्क (आरयूबी/आरओबी) - रुपये 574.03 करोड़।

-ट्रैक रिन्यूवल - रुपये 1090 करोड़।

-ब्रिज वर्क/टनल वर्क - रुपये 100 करोड़।

-सिगनल एंड टेलीकम्युनिकेशन - रुपये 207.10 करोड़।

-इलेक्ट्रिकल वर्क - रुपये 106.07 करोड़

- कस्टमर एमेनिटीस- रुपये 250.10 करोड़।

-अन्य योजनाओं के अंतर्गत- रुपये 2878.25 करोड़।

- ललितपुर-सिंगरौली नई लाइन (541 किमी) के लिए - रुपये 700 करोड़।

- रामगंजमंडी-भोपाल नई लाइन (262 किमी) के लिए - रुपये 800 करोड़।

- इंदौर-जबलपुर नई लाइन (342 किमी) के लिए - रुपये 514.40 करोड़।

- बुदनी-बरखेड़ा तीसरी लाइन (33 किमी) - रुपये 50 करोड़।

- कटनी-सिंगरौली (261 किमी) दोहरीकरण के लिए - रुपये 400 करोड़।

-बीना-कटनी (279 किमी) तीसरी लाइन - रुपये 565 करोड़।

-सतना-रीवा (50 किमी) - रुपये 55 करोड़।

- कटनी ग्रेड सेपरेटर वायडक्ट (21.5 किमी) - रुपये 300 करोड़।

- पवारखेड़ा-जुझारपुर सिंगल लाइन फ्लाई ओवर (16 किमी.)- रूपये 50 करोड़।

- अन्य परियोजनाओं के लिए - रूपये 101.30 करोड़।

- इटारसी नार्थ साउथ ग्रेड सेपरेटर/फ्लाई ओवर यार्ड रिमोडलिंग सहित - रूपये 15 करोड़।

- मदनमहल स्टेशन कोचिंग टर्मिनल एवं हाउबाग स्टेशन कोचिंग काम्पलेक्स - रुपये 15 करोड़।

- अन्य ट्रैफिक सुविधाओं के लिए - रूपये 84.71 करोड़।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें