17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में हवाई सेवा का होगा विस्तार, 17 देशी-8 विदेशी शहरों के लिए नई फ्लाइट्स होंगी शुरू

MP News: मध्यप्रदेश में 17 घरेलू और 8 अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए नई उड़ानों की प्रक्रिया फिर शुरू हुई है। सरकार अब कंपनियों को एकतरफा ट्रिप पर भी वीजीएफ और इंसेंटिव देने जा रही है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Feb 16, 2026

Air services will expand with new flights to 17 domestic and eight international cities mp news

Air services will expand in mp (फोटो- AIR India)

MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश से देश के महत्वपूर्ण शहरों और विदेश के कुछ स्थानों के लिए वायु सेवा शुरू करने के लिए फिर से प्रयास शुरू किए हैं। अब सरकार ने देश के 17 शहरों और विदेश के 8 स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की है। इनमें छत्तीसगढ़ के रायपुर और विदेशों में कतर की राजधानी दोहा को भी शामिल किया गया है। सरकार ने 6 महीने के अंदर इसके लिए दूसरी बार टेंडर जारी कर विमानन कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं।

कंपनियों को दिए जाने वाले इंसेंटिव में होगा बदलाव

खास बात यह है कि अब सरकार ने कंपनियों को दी जाने वाली वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) और इंसेंटिव की शर्तों में भी बदलाव किया है। अभी तक प्रति राउंड ट्रिप वीजीएफ दिया जाता था लेकिन अब सरकार एक तरफ की ट्रिप के आधार पर भी वीजीएफ का आकलन करेगी। एविएशन डायरेक्टॉरंट ने विमानन कंपनियों से इसके लिए 25 फरवरी तक प्रस्ताव मांगे हैं। इसमें गंतव्य स्थल बताए गए है लेकिन ऑपरेटर्स से भी कहा गया है कि सरकार द्वारा तय स्थानों के अलावा वे भी मध्यप्रदेश से नई उड़ानों के लिए नए रूट्स और शहरों के संबंध में सुझाव और प्रस्ताव दे सकते हैं।

180 सीटों वाले विमान का होगा संचालन

प्रस्ताव के साथ प्रस्तावित रूट्स पर फ्लाइट संचालन के लिए अपेक्षित वीजीएफ की राशि और साप्ताहिक फ्रिक्वेंसी का विवरण मांगा है। वीजीएफ की जानकारी भी एकतरफा ट्रिप और उसकी लंबाई के आधार पर बताने को कहा गयी। हालांकि वीजीएफ पात्रता का निर्धारण उसी कैलेंडर तिथि पर राउंड ट्रिप पूरी होने के बाद किया जाएगा। ऑपरेटर को घरेलू उड़ानों के लिए कम से कम 50 या उससे अधिक सीटों और अंतरराष्ट्रीय स्थलों के लिए कम से कम 180 या उससे अधिक सीटों वाले विमानों का संचालन करना होगा। उल्लेखनीय है कि इसके पहले अगस्त 2025 में नई उड़ानें शुरू करने के लिए टेंडर जारी किया गया था लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली थी।

सरकार देगी इतना इंसेंटिव और वीजीएफ

मप्र से नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने वाले ऑपरेटर्स को सरकार इंसेंटिव और वायबिलिटी गैप फंडिंग करेगी। अब यह एकतरफा उड़ान के लिए भी दिया जाएगा। सरकारी सहायता 6 महीने के लिए दी जाएगी, हालांकि सरकार इसे बढ़ाने पर भी विचार कर सकेगी।

प्रदेश में आठ एयरपोर्ट

प्रदेश में अभी आठ एयरपोर्ट इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, खजुराहो और दतिया में हैं। जबकि 20 एयर स्ट्रिप हैं। इनमें से इंदौर एयरपोर्ट से सबसे ज्यादा शहरों दिल्ली, मुंबई, बैंगलूरु, हैदराबाद, पुणे, रायपुर अहमदाबाद, गोवा, चेन्नई, जयपुर, कोलकाता, जोधपुर, जबलपुर, लखनऊ, नागपुर भुवनेश्वर, जम्मू गाजियाबाद के लिए सीधी उड़ानें हैं। वहीं शरजाह यूएई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी है। जबकि भोपाल से केवल दिल्ली मुंबई, बैगलूरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे आदि के लिए ही उड़ानें उपलब्ध हैं।

इन 17 स्थानों का प्रस्ताव

रायपुर, लखनऊ, वाराणसी, पटना, जम्मू, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, गोवा, भुवनेश्वर, बागडोगरा पश्चिम बंगाल, कोच्चि या त्रिवेंद्रम केरल, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और उत्तरी आयरलैंड, रांची, अमृतसर, चंडीगढ़। (MP News)

इन 8 स्थानों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का प्रस्ताव

सिंगापुर
कुवालालंपुर (मलेशिया)
बैंकॉक (थाइलैंड)
दोहा (कतर)
जेद्दा (यूएई)
अबू धाबी
शारजाह
दुबई