30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 24, 2025

पवन सिंह का मोनिका मिश्रा के साथ Video वायरल, लोग बोले- जो अपनी बीबी का नहीं हुआ…

Pawan Singh and Monika Mishra Video: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वो मोनिका मिश्रा के साथ दिख रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं।

 pawan-singh-monika-mishra-video-controversy

मोनिका मिश्रा और पवन सिंह

Pawan Singh and Monika Mishra Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और मशहूर गायक-अभिनेता पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें वो सोशल मीडिया स्टार मोनिका मिश्रा के साथ दिख रहे हैं।

पवन सिंह ने उनके साथ मंच साझा करते हुए एक विवादित टिप्पणी की जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Pawan Singh ने इन्हें बताया ‘किंग ऑफ भोजपुरी सिनेमा’, फैंस नहीं कर रहे यकीन

क्या कहा पवन सिंह ने?

एक लाइव कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने मंच पर मोनिका मिश्रा के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा-"अगर भगवान ने मोनिका मिश्रा को मोनिका सिंह बनाया होता तो कुछ ट्राई करते, लेकिन कोई बात नहीं, नसीब में नहीं है।"

सिंगर की इस टिप्पणी के बाद दर्शकों और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि एक वरिष्ठ कलाकार को एक नई और उभरती हुई कलाकार के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

कई यूजर्स ने इसे अनुचित और असम्मानजनक बताया है। कुछ फैंस ने पवन सिंह के इस अंदाज को मजाकिया और दोस्ताना बताया। वहीं कुछ महिलाओं ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया- “जो अपनी बीबी का नहीं हुआ और औरतों का क्या करेगा इज्जत।”

वैसे ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह का ऐसा बर्ताव सामने आया हो। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले भी पुराने कई वीडियो में देखा गया है कि वो नई अभिनेत्रियों के साथ मंच पर फ्लर्ट करते दिखते रहे हैं। 

उनके इस तरह के व्यवहार पर वो कई बार फैंस के निशाने पर भी आए। उनके फैंस इसे 'स्टारडम' का हिस्सा मानते हैं, जबकि आलोचक इसे पावर मिसयूज बताते हैं। वो भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है, इसलिए उनका इस तरह व्यवहार करना कहां तक सही है? 

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें