29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Apr 30, 2026

गलत नक्शे पर झुकी नेपाल एयरलाइंस: खेसारी लाल यादव ने ‘भारी अंग्रेजी’ पर ली चुटकी, स्वीकार की माफी

Khesari Lal Yadav Nepal Airlines Controversy: भारत का गलत नक्शा दिखाने पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने नेपाल एयरलाइंस को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। भारी विरोध के बाद अब एयरलाइंस ने माफी मांग ली है, जिस पर खेसारी ने अपने अनोखे अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।

Khesari lal yadav reaction to nepal airlines apology over wrong indian map Said not understand heavy english

खेसारी लाल यादव और नेपाल एयरलाइन्स विवाद

Khesari Lal Yadav Nepal Airlines controversy: भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ करना नेपाल की सरकारी एयरलाइन कंपनी को भारी पड़ गया। भारी विरोध और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कड़े रुख के बाद आखिरकार नेपाल एयरलाइंस ने घुटने टेक दिए हैं। एयरलाइन ने न सिर्फ विवादित पोस्ट हटाया, बल्कि सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। अब इस पर खेसारी लाल यादव का मजेदार और देसी अंदाज में दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव और नेपाल एयरलाइंस विवाद (Nepal Airlines apology React Khesari Lal Yadav)

विवाद की शुरुआत तब हुई जब नेपाल एयरलाइंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्रमोशनल ग्राफिक साझा किया। इस नक्शे में भारत के अभिन्न हिस्से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान के नक्शे में दिखाया गया था। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, भारतीयों का गुस्सा फूट पड़ा। आम यूजर्स से लेकर मशहूर हस्तियों तक ने इसे भारत की संप्रभुता पर हमला और एक सोची-समझी साजिश करार दिया।

खेसारी लाल यादव ने मोर्चा संभाला (Nepal Airlines wrong Indian map)

भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव ने इस मुद्दे पर सबसे मुखर होकर आवाज उठाई। उन्होंने दो टूक शब्दों में एयरलाइंस को घेरा और कहा, "कोई बता पाएगा कि क्या सोचकर नेपाल एयरलाइंस ने भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की है? यह मामूली बात नहीं है, इसे चिढ़ाना बोलते हैं।" जब कंपनी ने बिना कुछ कहे पोस्ट डिलीट कर दिया, तब भी खेसारी शांत नहीं हुए। उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ पोस्ट डिलीट करने से काम नहीं चलेगा, जवाब देना होगा कि आखिर ऐसी 'मजबूरी' क्या थी कि एक अच्छे पड़ोसी ने ऐसी गलती की।

माफीनामा और खेसारी का 'देसी' जवाब (Boycott Nepal Airlines trend)

चौतरफा दबाव और 'बायकॉट नेपाल एयरलाइंस' की मांग उठने के बाद कंपनी ने एक लंबा माफीनामा जारी किया। उन्होंने इसे एक तकनीकी गलती बताया और कहा कि यह नेपाल सरकार के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाता।

खेसारी लाल यादव ने इस माफीनामे को री-पोस्ट करते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में लिखा, "अंग्रेजी तो नहीं समझ पाए इतना भारी, लेकिन लगा कि माफी मांग लिया गया है। भाई हमार!" खेसारी का यह ट्वीट यह बताने के लिए काफी था कि भले ही उन्होंने पड़ोसी होने के नाते माफी स्वीकार कर ली है, लेकिन देश के सम्मान से समझौता उन्हें कतई मंजूर नहीं।

नेपाल एयरलाइंस की सफाई (Nepal Airlines apology)

अपने बयान में एयरलाइंस ने कहा, "हम अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर हुई इस बड़ी गलती के लिए तहे दिल से माफी मांगते हैं। हम अपने पड़ोसियों और दोस्तों के साथ अपने मजबूत रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और इस पोस्ट से हुई ठेस के लिए हमें गहरा खेद है।"

भोजपुरी इंडस्ट्री में 5000 से अधिक गाने और दर्जनों हिट फिल्में देने वाले खेसारी के इस स्टैंड की उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कलाकारों को सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर इसी तरह मजबूती से अपनी बात रखनी चाहिए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें