बिहार विधानसभा चुनाव 2025: खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा (फोटो सोर्स: एक्टर इंस्टाग्राम)
Bihar Chunav 2025 Update: बिहार के सारण जिले का छपरा हमेशा से ही सियासत का मैदान रहा है। यहीं कारण है कि राजद (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने टिकट बंटवारे में बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। इस बार उन्होंने, भोजपुरी सिनेमा के धाकड़ सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने छपरा सीट से टिकट थमा दिया है। चंदा, जो अब तक घर की चारदीवारी में अपनी दुनिया निभाती रहीं, अब चुनावी रिंग में उतरने को तैयार हैं।
चंदा यादव की सीधी टक्कर, भाजपा (BJP) उम्मीदवार छोटी कुमारी से है, जो जिला परिषद प्रमुख भी हैं। भाजपा ने छोटी कुमारी पर भरोसा जताया है। ऐसे में देखना होगा, कांटे की टक्कर में कौन चुनावी रण जीतता है?
बता दें चुनाव दो फेज में हैं- 6 और 11 नवंबर, जिसका परिणाम 14 नवंबर, 2025 को आएगा।
बीते दिनों खबर आई थी कि खेसारी लाल यादव पत्नी चंदा यादव को मनाने में जुट गए हैं, ताकि वो बिहार इलेक्शन लड़े। अब उनकी पत्नी मान गई हैं। खेसारी ने कहा था कि उनका पॉलिटिक्स में आने का कोई मन नहीं है, जहां वह है वहां खुश हैं। लेकिन अपनी पत्नी को उतारना चाहते है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि वह भईया तेजस्वी यादव के लिए पुरे इलेक्शन में प्रचार भी करेंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। चलिए अब आपको चंदा यादव के बारे में बताते हैं।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग और गायकी से तो लोगों के दिलों में राज करते ही हैं, लेकिन उनकी जिंदगी की असली हीरोइन हैं उनकी पत्नी चंदा यादव।
बता दें खेसारी ने साल 2006 में चंदा यादव से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी।
खेसारी कई बार कह चुके हैं कि संघर्ष के दिनों में चंदा उनका सबसे बड़ा सहारा रहीं। उन्होंने न सिर्फ हर मुश्किल में उनका साथ दिया, बल्कि हमेशा उन्हें प्रेरित किया। चंदा यादव की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर डालें तो साफ दिखता है कि स्टार पत्नी होने के बावजूद वो बेहद सादगी भरा जीवन जीती हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई सेलेब्स पर नजरें टिकी हैं। खेसारी की पत्नी के अलावा, चर्चा पावन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की भी है। वह बिहार के काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इस बात पर अभी संशय बना हुआ है। हालांकि पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर जनता से सवाल पूछा था कि ‘क्या मुझे बिहार चुनाव लड़ना चाहिए’?
इसके अलावा मैथिली ठाकुर की चर्चा भी सोशल मीडिया पर जोरों पर है। उन्हें बीजेपी ने अलीनगर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि स्थानीय बीजेपी नेता नाराज हैं।
Updated on:
16 Oct 2025 02:28 pm
Published on:
16 Oct 2025 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभोजपुरी
मनोरंजन
ट्रेंडिंग