30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

[object Object], Mar 26, 2023

मौत के कुछ घंटे पहले रिलीज हुआ आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना, पवन सिंह के साथ आईं नजर

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आज 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मौत के कुछ घंटे पहले ही उनका आखरी नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में आकांक्षा और पवन सिंह ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

image

Mar 26, 2023

Akanksha Dubey's last song 'Ye Aara Kabhi Haara Nahi' released just hours after her suicide

Akanksha Dubey's last song 'Ye Aara Kabhi Haara Nahi' released just hours after her suicide

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी सिनेमा के लिए ये एक बेहद शोक भरा दिन है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने खुदकुशी कर दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज ही उन्होंने बनारस के सारनाथ होटल में अपनी जान दे दी, जिससे उनके फैंस सहित इंडस्ट्री और परिवार वाले सदमे में हैं। 25 साल का शव होटल में फंदे से लटका हुआ मिला है। शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया जा रहा है। लेकिन इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि उनकी आत्महत्या के कुछ घंटे पहले ही उनका आखिरी गाना 'ये आरा कभी हारा नहीं' रिलीज हुआ है। इस गाने में आकांक्षा दुबे पवन सिंह के साथ अपनी दमदार अदाओं से फैंस का मनोरंजन करती नजर आई है।


आखिरी गाने में पवन सिंह के साथ रोमांस करती नजर आईं आकांक्षा


गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। 'आरा कभी नहीं हारा' गाने में आकांक्षा और पवन सिंह ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आ रहे हैं। आकांक्षा अपनी मौत के साथ अपनी आखिरी याद के तौर पर इसे पीछे छोड़ गई है। मौत से 5 घंटे पहले ही आकांक्षा का यह आखिरी गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक 7 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।


गाने में धुआंधार डांस करती नजप आईं आकांक्षा


गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन ने दिए हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने में आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह के फेवरेट कलर लाल रंग का ग्लैम आउटफिट पहना है, जिसमें वह धुआंधार डांस करती नजर आ रही हैं। आकांक्षा का ये गाना अब उनकी जिंदगी का आखिरी गाना बन चुका है, क्योंकि अब वह इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।


कम उम्र में ही सिनेमा इंडस्ट्री में कमया नाम


एक तरफ आकांक्षा दुबे का निधन होना और दूसरी तरफ उनके नए गाना का रिलीज होना काफी हैरान करने वाला है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो जाएगा, क्योंकि आकांक्षा का फिल्मी करिअर काफी अच्छा चल रहा था। आकांक्षा दुबे धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा में सक्सेस की सीढ़ी चढ़ती जा रही थी। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में ही सिनेमा इंडस्ट्री में अपना नाम कमा लिया था। ऐसे में उनका इतना बड़ा कदम उठाना किसी, सभी के लिए शॉकिंग है।


सुसाइड के पीछे की वजह का नहीं हुआ खुलासा


आकांक्षा ने अचानक सुसाइड क्यों किया, इसके पीछे क्या वजह थी, इस बात का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद ही इस मामले में कोई खुलासा होगा। बता दें, एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत, 'मेरी जंग मेरा फैसला' नामक फिल्म से की थी, वह 'मुझसे शादी करोगी' (भोजपुरी), 'वीरों के वीर', 'फाइटर किंग' और 'कसम पैदा करने वाले की' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें