11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मजदूर का सडक़ किनारे मिला शव, हत्या का आरोप, परिजन ने किया चक्काजाम

भिण्ड. असवार थाना क्षेत्र में चोरई मोड़ पर एक मजदूर का शव मिला है। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पीएम करने से इंकार कर दिया। गुस्साए घर वालों ने लहार में एसडीओपी कार्यालय के सामने मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। तीन घंटे तक भिण्ड-भांडेर रोड पर जाम से आवागमन […]

2 min read
Google source verification

भिंड

image

Vikash Tripathi

Mar 11, 2026

bhind news

भिण्ड. असवार थाना क्षेत्र में चोरई मोड़ पर एक मजदूर का शव मिला है। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पीएम करने से इंकार कर दिया। गुस्साए घर वालों ने लहार में एसडीओपी कार्यालय के सामने मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। तीन घंटे तक भिण्ड-भांडेर रोड पर जाम से आवागमन बाधित रहा। एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी की समझाइश पर परिजन ने जाम खोला।

जानकारी के अनुसार 35 सतीश उर्फ गब्बू जाटव पुत्र स्व रामप्रकाश जाटव मजदूरी करता था। सोमवार की रात आठ बजे वह घर में खाना खा रहे थे, तभी गांव का ठेकेदार पुष्पेंद्र ङ्क्षसह आया और सतीश से कहा कि तूरी की गाड़ी भरवा दो, डेढ़ घंटे का काम है। परिवार को बताकर सतीश गाड़ी भरवाने के लिए पुष्पेंद्र के साथ चला गया। परिजन ने बताया कि दो घंटे बाद पुलिस को फोन आया कि सतीश मृत अवस्था में लहार रोड पर ढाबा के पास पड़ा है। मृतक के परिजन ने पुष्पेंद्र पर हत्या के आरोप लगाए हैं। एफआईआर के लिए उन्होंने सतीश का शव एसडीओपी कार्यालय के सामने रखकर दोपहर एक बजे जाम लगा दिया। मृतक की पत्नी दिव्यांग है और उसकी 3 साल की एक बच्ची है।

मृतक के भाई ने लगाया आरोप

मृतक के भाई और परिजनों ने आरोप लगाया कि सतीश का शव असवार थाना क्षेत्र के चौरई मोड़ के पास लला ढाबे के सामने सडक़ किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था, जहां पुष्पेंद्र उसे खाना खिलाने की बात कह कर ले गया था। परिजन ने आरोप लगाया कि सतीश की मौत कोई हादसा नहीं है। परिजन ने आरोप लगाए कि पुष्पेंद्र का भाई भिण्ड में किसी बड़े अधिकारी की गाड़ी चलाता है, इसलिए पुलिस उनके प्रभाव में काम कर रही है। स्थिति को संभालते हुए एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करेंगे। जिस पर परिजन ने तीन घंटे बाद जाम खोला। जाम के दौरान वाहनों को पुरानी सब्जीमंडी रोड से होकर बीजासेन मंदिर और कुछ भाटन ताल से मंडी होकर निकाला गया।

संदिग्ध हालत में युवक की मौत हुई है। उसके शरीर पर ऐसे निशान नहीं हैं, जिससे फिलहाल कुछ भी कहा जा सके। पैनल से पीएम करवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीण त्रिपाठी, एसडीओपी, लहार