30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिंड, Apr 12, 2026

एमपी में सोनम-प्रियंका जैसी निकली रूबी, जानबूझकर गिराया था पर्स

MP News: पत्नी रूबी ही निकली पति नीलेश जाटव की कातिल, प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश।

bhind

Wife Ruby conspired with lover Vishal to murder husband Nilesh

MP News: मध्यप्रदेश में सोनम रघुवंशी और प्रियंका पुरोहित ने जिस तरह से पति की हत्या की साजिश रची उसने सभी को हैरान कर दिया। सोनम और प्रियंका के बाद अब रूबी ने भी प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। मामला भिंड जिले का है जहां अटेर में रमटा गांव के पास हुई नीलेश जाटव की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 48 घंटे में मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पत्नी रुबी ने ही प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

8 अप्रैल को हुई थी नीलेश जाटव की हत्या

एसपी डॉ असित यादव ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि 8 अप्रैल की देर शाम रमटा-निवारी गांव के पास नीलेश जाटव नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के वक्त नीलेश अपनी पत्नी रूबी और तीन साल की बेटी को बाइक से मायके से लेकर वापस ससुराल लौट रहा था। घटना के बाद नीलेश की पत्नी रूबी ने फूट-फूटकर रोते हुए बताया था कि बाइक से आए बदमाशों ने उसका पर्स छीनने की कोशिश की थी जिसके कारण पर्स सड़क पर गिर गया था। पति नीलेश ने गाड़ी रोकी और जब वो पर्स उठाने के लिए गई तो बाइक सवार बदमाशों ने पति को गोली मार दी।

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

एसपी डॉ असित यादव ने बताया कि नीलेश जाटव की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी रूबी जाटव ही निकली है। जिसने अपने प्रेमी विशाल जाटव व उसके साथी राजेश के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश की रची थी। रूबी ने प्लानिंग के तहत 8 अप्रैल को पति नीलेश से कहा कि मायके चलना है कुछ काम है। पति उस दिन पत्नी और तीन साल की बेटी को बाइक से अपनी ससुराल लेकर पहुंचा। रूबी ने जानबूझकर मायके में समय बिताया और अंधेरा होने के बाद वह घर के लिए रवाना हुई। इससे पहले रूबी ने अपने प्रेमी विशाल को बताया कि रमटा गांव के पास ही वह किसी तरह से बाइक से उतर जाएगी और पति को गोली मार देना। रूबी ने जानबूझकर पर्स गिराया और बाइक रुकवाई, जैसे ही नीलेश ने बाइक रोकी तो घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रूबी की बहन का देवर है आरोपी प्रेमी

एसपी डॉ असित यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी 23 वर्षीय रूबी विमल की बड़ी बहन भी खरिका गांव में ही है। बहन के देवर 21 वर्षीय विशाल जाटव से शादी से पहले से ही रूबी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। नीलेश की वजह से दोनों के रिश्ते में अड़चल आने लगी थी इसलिए आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। लेकिन पुलिस की पूछताछ में रूबी के बार-बार बदलने से उस पर शक गहरा गया और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

अंतिम संस्कार और प्रदर्शन में साथ रहा आरोपी

नीलेश की हत्या के बाद परिजन ने दूसरे दिन जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया था। इस दौरान भी आरोपी पत्नी रूबी ने रोने का नाटक किया। उसका प्रेमी विशाल और राजेश भी इस प्रदर्शन में शामिल थे और नीलेश के अंतिम संस्कार तक सभी साथ में रहे। पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी जाटव और उसके प्रेमी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनका साथी राजेश अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें