भिंड, May 30, 2026

honey trap gang woman found hiv positive
Bhind Honey Trap Gang: मध्यप्रदेश के भिंड जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, भिंड जिले की देहात थाना पुलिस ने बीते दिनों जिस हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया था, उस हनीट्रैप गैंग की एक महिला सदस्य HIV पॉजिटिव निकली है। मेडिकल जांच में पता चला है कि महिला करीब तीन साल से HIV पॉजिटिव है। चिंता की बात ये है कि यही महिला गैंग की महिला सदस्य है जो लोगों के साथ संबंध बनाती थी। महिला के HIV पॉजिटिव होने की बात सामने आने के बाद हनीट्रैप गैंग के पीड़ितों की चिंता बढ़ गई है।
हनी ट्रैप मामले में देहात थाना पुलिस की गिरफ्त में आए सभी आरोपियों को पुलिस जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाने के लिए लेकर पहुंची थी। जांच के दौरान जैसे ही आरोपीगणों को एचआइवी जांच कक्ष में ले जाया गया तो वहां मौजूद स्टाफ ने पॉजिटिव महिला की पहचान कर ली। पहचान होने के बाद महिला ने बताया कि वह पिछले तीन साल से एचआइवी वायरस से संक्रमित है। जिसका उपचार वह जिला अस्पताल से ले रही है। जो महिला HIV पॉजिटिव है वही महिला लोगों के साथ संबंध बनाती थी और फिर गैंग मिलकर ब्लैकमेल करते थे।
हनीट्रैप गैंग की महिला सदस्य के HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उन लोगों की चिंता बढ़ गई है, जिसे गिरोह के द्वारा शिकार बनाया गया था। जिन लोगों के साथ महिला ने संबंध बनाए हैं, उन्हें एचआइवी जांच की सलाह दी जा रही है। हालांकि अभी तक कोई भी व्यक्ति चेकअप करवाने अस्पताल नहीं पहुंचा है, लेकिन इस खुलासे के बाद लोगों में खलबली मच गई है। बताया ये भी जा रहा है कि ये हनीट्रैप गैंग अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है।
बता दें कि भिण्ड जिले की देहात पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश कर दो महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह वृद्ध पुरुषों को निशाना बनाकर अश्लील वीडियो बनाता था और झूठे दुष्कर्म के प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर वसूली करता था। बीते दिनों एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 23 मई को भिण्ड बाजार से लौटते समय उसे एक महिला रास्ते में मिली जिसने पैर में दर्द का बहाना कर घर तक छोड़ने की मदद मांगी। फरियादी ने महिला को उसके घर छोड़ा। महिला ने चाय पिलाने के बहाने उसे घर में बुला लिया और फिर गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी उससे सात लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पुलिस ने जब गैंग के सदस्यों को पकड़ा और पूछताछ की तो गैंग कई लोगों को शिकार बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ चुकी है। आरोपियों के पकड़ने जाने के बाद सात से आठ शिकायतें भी थाने पहुंची हैं।
Published on: 30 May 2026 05:05 pm


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।