
The 'grand festival' of board examinations will begin on February 12th, with over 50,000 students appearing for the exams.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष-2026 की मुख्य परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। जिले में 12 फरवरी से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं में इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड व समकक्ष को मिलाकर कुल 50 हजार 111 परीक्षार्थी अपना भाग्य आजमाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) ने गुरुवार को परीक्षाओं का पूरा खाका (रोडमैप) जारी कर दिया है।जिले में नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कुल 175 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें से 173 सरकारी और मात्र 2 निजी विद्यालय शामिल हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रश्न-पत्रों को पुलिस थानों और चौकियों की निगरानी में रखा जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद जीनगर के अनुसार जिले में प्रश्न-पत्रों के पहुंचने की संभावित तिथि 4 से 6 फरवरी है। सुरक्षा के लिहाज से प्रश्न-पत्रों को जिला कोषागार भीलवाड़ा के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर वितरण 5 से 7 फरवरी के बीच होगा। बोर्ड ने इस बार सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती है। 168 केंद्रों के पेपर सीधे पुलिस थानों में रखे जाएंगे। सात केंद्रों के पेपर पुलिस चौकियों श्यामपुरा और दौलतगढ़ पर रखे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने 35 पेपर कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं।
वर्ष 2025-26 के सत्र में छात्रों की सुविधा के लिए दो नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसके तहत राउमावि नया समेलिया सुवाणा तथा राउमावि भीटा रायपुर शामिल है। जिले में केवल दो निजी विद्यालयों महिला आश्रम उमावि भीलवाड़ा और श्रीगांधी उमावि, गुलाबपुरा को परीक्षा केंद्र बनाया है। इन दोनों निजी केंद्रों पर निगरानी के लिए विशेष रूप से माइक्रो-ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे।
फैक्ट फाइल: एक नजर आंकड़ों पर
विवरण छात्र संख्या
Published on:
24 Jan 2026 09:08 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
