2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहपुरा खारी नदी में ग्रामीणों का हंगामा, बजरी खनन बंद कराने की मांग

भीलवाड़ा जिले के फूलिया कलां उपखंड क्षेत्र में खारी नदी में सोमवार को तीन गांवों के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। करीब ढाई सौ से तीन सौ ग्रामीणों की भीड़ ने नदी पर बने रॉयल्टी नाके में तोड़फोड़ कर दी और बजरी खनन पूरी तरह बंद कराने की मांग पर अड़ गए। हालात बिगड़ते देख […]

less than 1 minute read
Google source verification
Villagers create ruckus in Shahpura Khari River, demand to stop gravel mining

Villagers create ruckus in Shahpura Khari River, demand to stop gravel mining

  • फूलियाकलां, गणपतियाखेड़ा और सणगारी के ग्रामीणों में आक्रोश
  • रॉयल्टी नाके में की तोड़फोड़

भीलवाड़ा जिले के फूलिया कलां उपखंड क्षेत्र में खारी नदी में सोमवार को तीन गांवों के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। करीब ढाई सौ से तीन सौ ग्रामीणों की भीड़ ने नदी पर बने रॉयल्टी नाके में तोड़फोड़ कर दी और बजरी खनन पूरी तरह बंद कराने की मांग पर अड़ गए। हालात बिगड़ते देख फूलियाकलां, गुलाबपुरा थाना एवं आसपास के थानों से पुलिस जाब्ता मौके पर बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार केकड़ी रोड स्थित आशु सिंह भाटी के नाम से खारी नदी क्षेत्र में रॉयल्टी ठेकेदार की ओर से बजरी खनन किया जा रहा था। इसी से नाराज होकर फूलियाकलां, गणपतियाखेड़ा और सणगारी के ग्रामीण सोमवार सुबह 11 के करीब नदी पर पहुंचे और खनन बंद करने की मांग को लेकर रॉयल्टी नाके पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने नाके पर लगी सोलर प्लेटें, सीमेंट के खंभे, कांटा और कंप्यूटर उपकरणों को तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही डीएसपी शाहपुरा ओमप्रकाश विश्नोई, शाहपुरा सीआई सुरेश चंद्र, फूलियाकलां तहसीलदार रामदेव धाकड़, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सहित व अन्य थानों के पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर हालात को शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन के कारण उनके कुएं और जल स्रोत सूख रहे हैं तथा वे किसी भी स्थिति में नदी से बजरी का दोहन नहीं होने देंगे। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मामले को लेकर प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नियमानुसार लीज स्वीकृत

जिस स्थान पर बजरी खनन किया जा रहा है वहां नियमानुसार आशुसिंह भाटी के नाम से लीज स्वीकृत है।

- रामदेव धाकड़, तहसीलदार- फूलिया कलां

Story Loader