
Vibhashree Mataji enters Shastri Nagar, Gyan Kalyanak to be celebrated on 7th
भीलवाड़ा शहर के शास्त्रीनगर हाउसिंग बोर्ड स्थित सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शुक्रवार शाम भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आर्यिकाविभाश्री माताजी ससंघ का बापू नगर जैन मंदिर से विहार कर शास्त्रीनगर में मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा माहौल जयकारों से गूंज उठा।
माताजी के मंगल प्रवेश को लेकर समाज के लोगों में भारी उल्लास था। त्रिशला महिला मंडल और ज्ञानवान महिला मंडल की सदस्याओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर माताजी की अगवानी की। विहार मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर असीम श्रद्धा के साथ माताजी का पाद प्रक्षालन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
समिति के अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल ने बताया कि आर्यिकाविज्ञाश्री माताजी के सानिध्य में मंदिर प्रांगण में आनंद यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरा मंदिर परिसर भक्तिभाव में लीन नजर आया।
कार्यक्रम समन्वयक पदम चंद काला ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे पार्श्वनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान 108 ऋद्धि मंत्रों के साथ अभिषेक व शांतिधारा की जाएगी। दोपहर 2:15 बजे मंदिर प्रांगण में ही नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जिसमें नव-निर्वाचित पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां ग्रहण करेंगे।
Published on:
06 Mar 2026 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
