
An opportunity to see works by 40 artists under one roof
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक कलाकृतियों का अनूठा संगम होने जा रहा है। दीपिका आर्ट एकेडमी, नेशनल आर्टिस्ट एसोसिएशन और 'नवदीप' के संयुक्त तत्वावधान में 'डब्ल्यू-26' सामूहिक कला प्रदर्शनी 8 से 12 मार्च तक लगेगी। अकादमी की निदेशक दीपिका पाराशर ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन 8 मार्च को सुबह 10 बजे विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाएं करेगी प्रदर्शनी में फ्रांस, जापान, इटली, ईरान और इजराइल सहित भारत के विभिन्न राज्यों के लगभग 40 कलाकारों की 60 से अधिक कृतियां प्रदर्शित होंगी। नेशनल आर्टिस्ट एसोसिएशन के फाउण्डर अतुल पडिया ने बताया कि इसमें चित्रकला, मूर्तिकला, डिजिटल आर्ट और फोटोग्राफी का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा। 10 मार्च को शिल्पकार अलय मिस्त्री मिट्टी से कलाकृति बनाने का लाइव प्रदर्शन करेंगे। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी भी अपनी कला दिखाएंगे और वरिष्ठ कलाकारों से गुर सीखेंगे। शिल्प कला में माहिर अलय मिस्त्री भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
Published on:
06 Mar 2026 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
