2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्रवाल समाज ने मनाया मकर संक्रांति महोत्सव; सड़कों पर सितोलिया तो आसमान में सतरंगी पतंगों की मची धूम

- पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ: उत्सव भवन में जुटे समाजजन - चेयर रेस और रस्साकस्सी में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

less than 1 minute read
Google source verification
The Agrawal community celebrated Makar Sankranti; colorful kites filled the sky.

The Agrawal community celebrated Makar Sankranti; colorful kites filled the sky.

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में शहर के अग्रवाल समाज ने रविवार को उल्लास के साथ 'संक्रांति महोत्सव' मनाया। अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के तत्वाधान में अग्रवाल नवयुवक मंडल और महिला मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूरा समाज एक जाजम पर नजर आया। रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अग्रवाल उत्सव भवन में आयोजित समारोह में सुबह से शाम तक खेलकूद और पारंपरिक खान-पान का दौर चला।

मीडिया प्रभारी अर्पित अग्रवाल ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी आयु वर्ग के लोगों को एक साथ लाकर पारंपरिक खेलों और संस्कृति से जोड़ना रहा।

पतंगबाजी और सितोलिया का रहा रोमांच

दोपहर के सत्र में युवक-युवतियों के लिए पतंगबाजी और सितोलिया जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जहां आसमान सतरंगी पतंगों से पट गया, वहीं मैदान में सितोलिया और क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहा। इसके साथ ही पुरुषों के लिए रस्साकस्सी और चेयररेस का आयोजन हुआ। इसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महिलाओं ने चेयररेस और रस्साकस्सी में दिखाया दमखम

महिला मंडल के नेतृत्व में महिलाओं और युवतियों के लिए अलग से प्रतियोगिताएं रखी गईं। चेयर रेस और हाउजी में महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी रही। वहीं रस्साकस्सी में टीम वर्क का बेहतरीन नमूना देखने को मिला। विजेता प्रतिभागियों को ट्रस्ट पदाधिकारियों की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खींच-राब और तिल-गुड़ की मिठास

समारोह में खेलकूद के साथ-साथ पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का संगम भी देखने को मिला। समाजजन ने तिल-गुड़ के पकवानों के साथ ही सर्दियों के खास व्यंजन खींच और राब का आनंद लिया।

इनकी रही गरिमामयी मौजूदगी

इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका, ट्रस्टी प्रहलादराय बंसल, मुकेश अग्रवाल, मुकंद अग्रवाल, सुनील मानसिंहका, अनिल अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, जोन समिति पदाधिकारी कृष्णगोपाल कस्नडिया, सुनील क्याल, नवरत्न जैन, नवयुवक मंडल अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव वेंकटेश गोयल व धीरज अग्रवाल उपस्थित रहे।

Story Loader