
Bhilwara ASI Mahavir Singh Suicide (Patrika Photo)
Bhilwara ASI Mahavir Singh Suicide: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। शहर के कोतवाली थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) महावीर सिंह ने अपने आवास पर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, महावीर सिंह अपने घर पर अकेले थे, तभी अचानक गोली चलने की जोरदार आवाज सुनाई दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग और परिजन तुरंत उनके कमरे की ओर भागे, जहां का मंजर देख सबके होश उड़ गए। लहूलुहान हालत में एएसआई को देख तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह भारी पुलिस जाब्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए और घटना स्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
हैरानी की बात यह है कि महावीर सिंह का हाल ही में हेड कांस्टेबल से एएसआई के पद पर प्रमोशन हुआ था। विभाग में उनकी छवि एक कर्मठ पुलिसकर्मी की थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। हालांकि, उन्होंने यह कठोर कदम क्यों उठाया, इसका कोई सुसाइड नोट या स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव का लग रहा है, लेकिन हम हर पहलू की गहनता से जांच कर रहे हैं। परिजनों से बातचीत के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
06 Mar 2026 02:22 pm
Published on:
06 Mar 2026 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
