Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेरस पर बरसा धन, ज्वेलरी, बर्तन, वाहन व इलेट्रॉनिक्स उत्पाद खूब बिके

दीपोत्सव के महापर्व की शुरुआत: इस साल अधिक कारोबार हुआ, महिलाओं ने पीली मिट्टी लाकर की पूजा अर्चना

2 min read
Money rained on Teras, jewellery, utensils, vehicles and electronics products sold well.

Money rained on Teras, jewellery, utensils, vehicles and electronics products sold well.

दीपोत्सव महापर्व की शनिवार को धनतेरस से शुरुआत हो गई। धनतेरस पर बाजार में खूब धन बरसा। शहर समेत जिलेभर में करोड़ों का कारोबार हुआ। सर्राफा, प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार जमकर चमका। पिछले साल के मुकाबले इस बार व्यापार बूम पर रहा। व्यापारियों के मुताबिक सोना-चांदी व प्रॉपर्टी के अलावा मिठाई, बर्तन, रेडिमेड गारमेंट्स, किराणा व फर्नीचर बाजार में भी ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। आजाद चौक, सर्राफा बाजार, महाराणा मार्केट, सुभाष मार्केट, गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र व सदर बाजार में दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। शहर के विभिन्न मॉल में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में धनतेरस के मुहूर्त से खरीदारी प्रारंभ हो गई, जो दीपावली तक परवान पर रहेगी। शाम को घर आंगन दीपों से जगमगा उठे। रविवार को भी धनतेरस की खरीदारी होगी। हालांकि शाम को चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ हो जाएगी। शहर भाई दूज तक जगमग करेगा। महिलाएं शनिवार अलसुबह पीली मिट्टी के रूप में ‘सोना’ घर लाईं। खरीदारी देर रात तक चली। लोग पहले से बुक वाहन घर ले गए। रविवार दोपहर तक भी धनतेरस की खरीदारी कर सकेंगे।

वाहन शो रूम पर भीड़

लोग एडवांस बुक किए वाहन धनतेरस पर घर ले गए। वाहन शोरूम में चहल-पहल रही। जिले में 400 दुपहिया वाहन बिकने का अनुमान है। सैकड़ों चौपहिया वाहन भी बिके। धनतेरस पर ट्रैक्टर भी खूब बिके। कृष्णा राठी ने बताया कि जीएसटी में दी गई राहत के बाद लोगों ने धनतेरस पर करीब 112 चौपहिया वाहन खरीदे हैं। इन वाहनों पर 50 हजार से एक लाख तक का फायदा ग्राहकों को मिला है। दो दिन में ऑनलाइन खरीदारी भी जमकर हुई। रविवार को रूपचतुर्दशी एवं सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। सुबह से शाम तक बर्तन की दुकानों पर भीड़ रही। जिलेभर में तीन करोड़ रुपए के बर्तन बिके।

भावों में तेजी, फिर भी सोना-चांदी की जमकर खरीदारी

सोने व चांदी के भावों में तेजी के बावजूद भी लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे। विशेष तौर पर चांदी के पुराने सिक्के के साथ चौरसा भी खरीदे। देर रात तक हुई खरीदारी से करीब 50 करोड़ का कारोबार हुआ है। दीपावली व शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे। कई ज्वेलर्स के शोरूम पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाएं किराणे की दुकानों पर नमक, साबुत धनिया तथा झाड़ू खरीदने में व्यस्त रहीं।

सोने में 50 हजार व चांदी में 67 हजार का रिटर्न

पिछले एक साल में सोने व चांदी में काफी तेजी आई है। सोने ने करीब 49 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम तथा चांदी में 67 हजार का रिटर्न दिया है। पिछली धनतेरस को चांदी 1 लाख 1 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तथा सोना 81 हजार 251 रुपए थे। जबकि 18 अक्टूबर 2025 को चांदी 1 लाख 68 हजार 300 रुपए किलोग्राम तथा सोना 1 लाख 30 हजार 700 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बोले गए हैं।