
Information given to pregnant women in Nehru Vihar
भीलवाड़ा के नेहरू विहार आंगनबाड़ी केंद्र पर पांच गर्भवती महिलाओं गर्म के दौरान प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।
जिला समन्वयक सरोजना व्यास ने ओजस्वी संतान प्राप्ति के लिए महिलाओं को आदर्श दिनचर्या, गर्भ संवाद और सात्विक खान-पान का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान एक महिला की गोद भराई भी की गई। महिलाओं को 'मां की पाठशाला' ऐप डाउनलोड कराकर डिजिटल माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्या आचार्य, स्नेह लता त्रिपाठी, एएनएम रुखसाना, इंदिरा, सुनीता, आशा और प्रियंका खटीक ने सक्रिय सहयोग किया।
Published on:
13 Mar 2026 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
