13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फसल कटाई प्रयोग, गेहूं की उपज से तय होगा बीमा क्लेम का आधार

पुर क्षेत्र के देवली गांव में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शुक्रवार को गेहूं की फसल का फसल कटाई प्रयोग संपन्न हुआ। सहायक निदेशक (कृषि सांख्यिकी) राजेंद्र कुमार पोरवाल एवं कृषि अधिकारी प्रियंका पारीक ने इस वैज्ञानिक प्रक्रिया का निरीक्षण किया। कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से […]

less than 1 minute read
Google source verification
Crop cutting experiments, wheat yield will determine the basis of insurance claims.

Crop cutting experiments, wheat yield will determine the basis of insurance claims.

पुर क्षेत्र के देवली गांव में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शुक्रवार को गेहूं की फसल का फसल कटाई प्रयोग संपन्न हुआ। सहायक निदेशक (कृषि सांख्यिकी) राजेंद्र कुमार पोरवाल एवं कृषि अधिकारी प्रियंका पारीक ने इस वैज्ञानिक प्रक्रिया का निरीक्षण किया। कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से चयनित 5 गुणा 5 मीटर के रैंडम खसरा प्लॉट पर फसल काटकर औसत पैदावार का आंकलन किया। यह प्रयोग पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाता है, क्योंकि इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य में किसानों के बीमा दावों का निस्तारण होता है। यदि वर्तमान पैदावार पिछले सात वर्षों की औसत पैदावार से कम रहती है, तो ऋणी कृषकों को क्लेम का लाभ मिलता है। इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी गोविंद सहाय शर्मा सहित कई प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।