
Education Department's ultimatum: 5th-8th board results to be released before March 24
राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं (प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन और प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र) का परिणाम 24 मार्च से पहले घोषित किया जाएगा। इसे लेकर प्रारम्भिक शिक्षा एवं पंचायती राज (प्रा.शि.) विभाग, के निदेशक सीताराम जाट ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। कॉपियों के मूल्यांकन और अंकों की ऑनलाइन फीडिंग में सुस्ती बरतने वाले मूल्यांकन केंद्रों पर निदेशालय ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी विद्यार्थी का परिणाम अटका, तो इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित केंद्राधीक्षक, सीबीईओ और डाइट प्राचार्य जिम्मेदार होंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी।कई केंद्रों पर काम अधूरा, 16 मार्च है डेडलाइन
निदेशालय की ओर से सभी डाइट प्राचार्यों और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में बताया गया है कि 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च को संपन्न हो चुकी हैं। शालादर्पण पोर्टल पर अंकों की फीडिंग का कार्य 22 फरवरी से ही शुरू कर दिया गया था। लेकिन, विभागीय रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कई मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां जांचने और नंबर चढ़ाने का काम अभी भी काफी पेंडिंग है। विभाग ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य बताते हुए सभी विषयों के प्राप्तांकों की प्रविष्टि के लिए 16 मार्च 2026 की अंतिम समय-सीमा निर्धारित की है।
प्रदेश के स्कूलों में आगामी नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रेल 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने 24 मार्च से पहले ही परीक्षा परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा है, ताकि विद्यार्थियों के प्रवेश और क्रमोन्नति की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नियंत्रण वाले मूल्यांकन केंद्रों को निर्देशित कर शत-प्रतिशत काम पूरा करवाने के आदेश दिए गए हैं।
Published on:
12 Mar 2026 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
