
Echo of 'Run for Swadeshi' on Vivekananda Jayanti: Youth will run across the district
स्वामी विवेकानंद की जयंती यानी राष्ट्रीय युवा दिवस पर इस बार जिले भर में 'स्वदेशी' का ज्वार उमड़ेगा। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से जिले भर में 'रन फॉर स्वदेशी' अथवा 'स्वदेशी संकल्प दौड़' का आयोजन 12 जनवरी किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र-निर्माण, चरित्र-निर्माण और आत्मनिर्भर विकास की दिशा में प्रेरित करना है। यह जानकारी रविवार को राजेन्द्र मार्ग स्कूल में स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े सदस्यों ने दी।
स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक त्रिलोक श्रोत्रिय ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश के सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को इस दौड़ के आयोजन के लिए परिपत्र जारी किया है। भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'परीक्षा पर चर्चा' पहल से जोड़ते हुए स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में युद्ध, व्यापार युद्ध और आपूर्ति शृंखलाओं में आ रही बाधाओं के बीच 'स्वदेशी' की प्रासंगिकता बढ़ गई है।
आयोजन संयोजक रवि कोली ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वदेशी जागरण मंच युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, किसानों और व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों से आह्वान करता है कि वे 'भारतीय सोचें, भारतीय उत्पादन करें और भारतीय उपभोग करें' का संकल्प लेकर एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें। इस दौरान राजेन्द्रसिंह गहलोत ने शहर में होने वाले कार्यक्रम के बारे मे बताते हए कहा कि इसमें 12 स्कलों के 1200 बच्चे हिस्सा लेंगे। स्कूल में सुबह 11 बजे सभा होगी उसके बाद दौड़ होगी। दौड मुख्य मार्गो से होते हुए पुन: स्कूल पहुंचकर संपन्न होगी। यह आयोजन जिले के हर ब्लॉक पर होगा। इस आयोजन के माध्यम से अमरिका का यह सदेंश देना है कि चाहे वह बार-बार टैरिफ की बात करता है, लेकिन भारत स्वदेशी उत्पाद पर जोर दे रहा है। ताकि इससे स्यानीय लोगों को भी रोजगार मिल सकेगा। इस दौरान महेश नवहाल भी उपस्थित थे।
Published on:
11 Jan 2026 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
