6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5वीं बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में बड़ा बदलाव: 24 को होने वाला गणित का पेपर अब 6 मार्च को

प्रदेश में कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग ने कक्षा 5वीं के परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। विभाग की ओर से जारी किए नए आदेशों के अनुसार, 24 फरवरी को आयोजित होने वाली गणित […]

less than 1 minute read
Google source verification
5th Board Exam: Mathematics paper scheduled for 24th March now on 6th March

5th Board Exam: Mathematics paper scheduled for 24th March now on 6th March

  • - शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित टाइम-टेबल
  • - अन्य विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर ही होंगी

प्रदेश में कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग ने कक्षा 5वीं के परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। विभाग की ओर से जारी किए नए आदेशों के अनुसार, 24 फरवरी को आयोजित होने वाली गणित विषय की परीक्षा अब इस तारीख को नहीं होगी। विभाग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

अब होली बाद 6 मार्च को होगा पेपर

संशोधित कार्यक्रम के तहत, गणित विषय की परीक्षा अब 6 मार्च शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय पूर्ववत दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक ही रहेगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से जारी परिपत्र में स्पष्ट किया कि यह बदलाव केवल गणित विषय के लिए किया है। इसके अलावा शेष सभी विषयों की परीक्षाएं पूर्व में जारी किए गए टाइम-टेबल और निर्देशों के अनुसार ही संपन्न होंगी।