16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के कार्मिकों का डेटा शाला दर्पण पर होगा अपडेट, आज से खुलेगा पोर्टल

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों और स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में कार्यरत कार्मिकों की पदस्थापन स्थिति को स्पष्ट करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। निदेशालय ने इस संबंध में शाला दर्पण पोर्टल पर एक नया मॉड्यूल अपडेट किया है। इसमें सभी कार्मिकों की सूचनाएं अनिवार्य रूप […]

less than 1 minute read
Google source verification
Data of personnel of English medium schools will be updated on Shala Darpan, portal will open from today

Data of personnel of English medium schools will be updated on Shala Darpan, portal will open from today

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों और स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में कार्यरत कार्मिकों की पदस्थापन स्थिति को स्पष्ट करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। निदेशालय ने इस संबंध में शाला दर्पण पोर्टल पर एक नया मॉड्यूल अपडेट किया है। इसमें सभी कार्मिकों की सूचनाएं अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होंगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अनुसार इन स्कूलों में कार्यरत चयनित और अचयनित श्रेणी के कार्मिकों की सूचना पूर्व में स्टाफ पोस्टिंग टाइप एंट्री मॉड्यूल में भरी गई थी। अब इस मॉड्यूल को अपडेट किया है। इसके तहत संस्था प्रधानों को पुनः प्रविष्टि करनी होगी।

16 से 23 फरवरी तक का समय

कार्मिकों के डेटा अपडेशन के लिए 16 से 23 फरवरी तक की समय सीमा निर्धारित की है। संस्था प्रधानों को विद्यालय लॉगिन के माध्यम से कार्मिकों की सेवा पुस्तिका के आधार पर सूचनाएं भरनी होंगी। प्रविष्टि की सत्यता सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष व्यवस्था की है। भरी गई सूचनाओं को संस्था प्रधान के मोबाइल पर प्राप्त होने वाले ओटीपी के माध्यम से प्रमाणित करना अनिवार्य होगा। डेटा में किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलत सूचना के लिए सीधे तौर पर संस्था प्रधान जिम्मेदार होंगे।