13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड परीक्षा का शंखनाद: पहले दिन 50 हजार विद्यार्थियों की ‘अग्निपरीक्षा’

आधार और प्रवेश पत्र के बिना नहीं मिली एंट्री; 10वीं अंग्रेजी और 12वीं मनोविज्ञान के पेपर के साथ हुआ आगाज राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं गुरुवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गईं। जिले भर में बनाए गए 175 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही चहल-पहल रही। पहले दिन 10वीं कक्षा के […]

less than 1 minute read
Google source verification
Board exams begin: 50,000 students face 'ordeal' on first day

Board exams begin: 50,000 students face 'ordeal' on first day

आधार और प्रवेश पत्र के बिना नहीं मिली एंट्री; 10वीं अंग्रेजी और 12वीं मनोविज्ञान के पेपर के साथ हुआ आगाज

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं गुरुवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गईं। जिले भर में बनाए गए 175 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही चहल-पहल रही। पहले दिन 10वीं कक्षा के अंग्रेजी और 12वीं के मनोविज्ञान विषय के पेपर के साथ परीक्षा का आगाज हुआ। इसमें जिले के 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए।

परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू होकर 11:45 बजे तक संचालित हुई। नकल रोकने के लिए इस बार शिक्षा विभाग और बोर्ड ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया था। जिनके पास आईडी नहीं थी, उन्हें जांच के बाद ही एंट्री मिली। वहीं, परीक्षा कक्षों के भीतर भी तीसरी आंख (सीसीटीवी) से सतत निगरानी रखी गई। नकल रोकने के लिए जिले में कुल 6 फ्लाइग का गठन कर रखा है। इसमें एक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, महिला दल तथा चार अन्य दल शामिल है।

होली-धुलंडी का मिलेगा ब्रेक, जानिए कब तक चलेंगी परीक्षाएं

बोर्ड परीक्षाएं लगभग एक महीने तक चलेंगी। 10वीं की परीक्षाएं 17 दिन चलकर 28 फरवरी को समाप्त होंगी। इस दौरान विद्यार्थियों को तैयारी के लिए दो रविवार और 6 अंतराल (गैप) मिलेंगे। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 27 दिन चलकर 10 मार्च तक जारी रहेंगी। 12वीं के छात्रों को चार रविवार के अलावा होली और धुलंडी का अवकाश भी मिलेगा, जिससे उन्हें रिवीजन का पर्याप्त समय मिल सकेगा। जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने बताया कि परीक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं।