13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना: वंचित बालिकाएं अब 28 तक कर सकेंगी आवेदन

प्रदेश की पात्र छात्राओं को तोहफा; शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म राजस्थान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित ‘मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना’ के तहत सत्र 2025-26 के लिए आवेदन से वंचित रही पात्र छात्राओं को राज्य सरकार ने एक और अवसर प्रदान किया है। बालिका शिक्षा फाउंडेशन, […]

less than 1 minute read
Google source verification
Chief Minister's Our Daughters Scheme: Disadvantaged girls can now apply till 28

Chief Minister's Our Daughters Scheme: Disadvantaged girls can now apply till 28

प्रदेश की पात्र छात्राओं को तोहफा; शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म

राजस्थान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित 'मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना' के तहत सत्र 2025-26 के लिए आवेदन से वंचित रही पात्र छात्राओं को राज्य सरकार ने एक और अवसर प्रदान किया है। बालिका शिक्षा फाउंडेशन, राजस्थान ने आदेश जारी कर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब शेष रही पात्र बालिकाएं 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगी।

क्यों दिया गया अतिरिक्त समय

कई पात्र बालिकाओं के दस्तावेज अधूरे होने या जन-आधार अपडेट नहीं होने के कारण उनके आवेदन समय पर ऑनलाइन नहीं हो सके थे। प्रथम चरण में बसंत पंचमी 23 जनवरी को आयोजित मेगा पीटीएम में मुख्यमंत्री की ओर से पुरस्कार राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया जा चुका है। जो छात्राएं उस समय लाभ से वंचित रह गई थीं, उन्हें अब इस विस्तारित समय सीमा का लाभ मिलेगा।

संस्था प्रधानों को निर्देश

बालिका शिक्षा फाउंडेशन की निदेशक मुन्नी मीणा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र बालिका तकनीकी कारणों से योजना के लाभ से वंचित न रहे। स्कूल लॉगिन के माध्यम से निर्धारित तिथि तक प्रस्ताव शाला दर्पण बेनिफिशियरी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

डीबीटी से सीधे खाते में आएगी राशि

योजना के तहत चयनित छात्राओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए जन-आधार का बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है। जिन छात्राओं ने अभी तक अपना डेटा अपडेट नहीं करवाया है, उन्हें तुरंत स्कूल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।