1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीयूईटी यूजी छात्रों को बड़ी राहत, आवेदन की तारीख बढ़ी; अब 4 तक कर सकेंगे आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी यूजी-2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। छात्रों की भारी मांग को देखते हुए एजेंसी ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले आवेदन की अंतिम […]

less than 1 minute read
Google source verification
CUET UG students get major relief, application deadline extended; applications can now be submitted until April 4th.

CUET UG students get major relief, application deadline extended; applications can now be submitted until April 4th.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी यूजी-2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। छात्रों की भारी मांग को देखते हुए एजेंसी ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।

पहले आवेदन की अंतिम तारीख 30 जनवरी थी, जिसे अब बढ़ाकर 4 फरवरी कर दिया गया है। जो छात्र किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

अब 7 फरवरी तक जमा होगी फीस

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार छात्र अब 4 फरवरी रात 11:50 बजे तक अपना फॉर्म भर सकेंगे। वहीं फीस जमा कराने की अंतिम तारीख 7 फरवरी कर दीहै। इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह की त्रुटि सुधार के लिए 9 से 11 फरवरी तक का समय दिया जाएगा।

11 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

गौरतलब है कि सीयूईटी यूजी - 2026 की परीक्षाएं 11 से 31 मई संभावित के बीच आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में देश भर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में होगी।

Story Loader