4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 दिन का निराहार तप, फिर भी आस्था के पथ पर नंगे पैर चली, थाल-यात्रा के साथ शाह के उपवास का उद्यापन

जैन धर्म के पावन अष्टानिका महापर्व के अंतर्गत लगातार आठ दिन तक उपवास करने वाली अनीता शाह के उपवास का समापन थाल-यात्रा से हुआ। आरसी व्यास कॉलोनी से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में आठ दिन के कठिन उपवास के बावजूद अनीता शाह पैदल चलीं। परिजन हाथों में पूजा की सामग्री एवं मंदिर में भेंट करने के […]

less than 1 minute read
Google source verification
After eight days of fasting, Shah walked barefoot on the path of faith, concluding his fast with a thaali yatra.

After eight days of fasting, Shah walked barefoot on the path of faith, concluding his fast with a thaali yatra.

  • भक्ति-नृत्य के साथ निकली शोभायात्रा, जैन समाज ने किया तपस्विनी का स्वागत

जैन धर्म के पावन अष्टानिका महापर्व के अंतर्गत लगातार आठ दिन तक उपवास करने वाली अनीता शाह के उपवास का समापन थाल-यात्रा से हुआ। आरसी व्यास कॉलोनी से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में आठ दिन के कठिन उपवास के बावजूद अनीता शाह पैदल चलीं। परिजन हाथों में पूजा की सामग्री एवं मंदिर में भेंट करने के लिए पूजन पात्रों के सेट लेकर साथ चल रहे थे। मंदिर पहुंचने पर समाज के अध्यक्ष नरेश गोधा, सचिव अजय बाकलीवाल एवं अन्य ट्रस्टियों ने उनका स्वागत किया। ललित एवं अनीता शाह ने श्रीजी के दर्शन कर आठ दिनों के उपवास का विधिवत उद्यापन किया। परिवार की ओर से इस अवसर पर चांदी के आठ कलश एवं अन्य पूजन सामग्री मंदिर में भेंट की गई। अनीता शाह ने भगवान के समक्ष उपवास के दौरान हुई किसी भी त्रुटि के लिए क्षमायाचना करते हुए प्रतिक्रमण किया तथा यादगार स्वरूप आजीवन भिंडी का त्याग करने का संकल्प लिया।