
ई-मित्र संचालक हेमराज खटीक, तहसीलदार गणेश कच्छावा और लिपिक हनुमान सहाय मीणा (फोटो- पत्रिका)
ACB Action in Bhilwara: भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र के अंटाली तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (इंटेलिजेंसी) अजमेर की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। ब्यूरो ने लीज डीड जारी करवाने के एवज में साठ हजार रुपए की घूस लेने के आरोप में अंटाली तहसीलदार गणेश कच्छावा के साथ ही पंजीयक बाबू हनुमान सहाय मीणा और ई मित्र सचालक हेमराज खटीक को गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर (इंटेलिजेंसी) इकाई को शिकायत मिली कि परिवादी तहसील अंटाली में जवानपुरा में अपनी फर्म के लिए लीज पर ली गई जमीन की लीज डीड रजिस्ट्रेशन के लिए ई-मित्र संचालक हेमराज खटीक से मिला। उसने कहा कि इसके लिए तहसीलदार गणेश कच्छावा से मीटिंग करनी होगी।
इसके उपरांत परिवादी फिर ई-मित्र संचालक से मिला। इस पर उसने कहा कि आपकी मीटिंग करवा देता हूं। साहब ने एक एसी और प्रति बीघा 10 हजार रुपए के लिए बोला है। उनसे मिलकर आवेदन कर दो आपका काम जल्दी हो जाएगा।
इस पर एसीबी अजमेर पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के सुपरविजन में ब्यूरो की निरीक्षक कंचन भाटी की टीम ने जाल बिछाया। शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी टीम अंटाली पहुंची। यहां परिवादी ने साठ हजार रुपए की राशि अंटाली तहसील कार्यालय के सामने ई-मित्र केंद्र पर संचालक हेमराज खटीक को दी।
हेमराज ने यह राशि टेबल की दराज में रख दी। एसीबी की टीम ने घेराबंदी कर हेमराज को दबोचते हुए राशि जब्त कर ली। हेमराज के राशि लेने के उपरांत हुई बातचीत के आधार पर तहसीलदार गणेश कच्छावा को भी गिरफ्तार कर लिया।
अनुसंधान के दौरान तहसील कार्यालय के पंजीयक बाबू हनुमान सहाय मीणा की सहभागिता भी सामने आई। इस पर ब्यूरो टीम ने उसे भी पकड़ लिया। एसीबी टीम ने अंटाली तहसील कार्यालय में तीनों आरोपियों से पूछताछ की।
Updated on:
13 Mar 2026 02:01 pm
Published on:
13 Mar 2026 01:40 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
