14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: एक्शन मोड में आया शिक्षा विभाग, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द, जानिए इसकी वजह

Weekly Holiday Cancel Order: कक्षा 5 और 8 के बोर्ड परिणाम समय पर जारी करने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मूल्यांकन कार्य पूरा कराने के लिए वीकेंड छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Board Exams, Class 5 Board Result 2026, Class 8 Board Result 2026, Rajasthan Education Department, Answer Sheet Evaluation, Online Marks Entry, DIET Rajasthan, CBEO Rajasthan, Bhilwara Education News, Rajasthan School Exams, Board Exam Result Update, Rajasthan Exam Evaluation Process, Rajasthan Education News, School Education Rajasthan, Rajasthan Board Result Update

प्रतीकात्मक तस्वीर

भीलवाड़ा। राजस्थान में कक्षा 5 और 8 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द और तय समय पर जारी करने के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन (कॉपियां जांचने) और अंकों की ऑनलाइन फीडिंग को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने इससे जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की वीकेंड की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

अब इस शनिवार और रविवार को भी संबंधित कार्यालय और मूल्यांकन केंद्र खुले रहेंगे। पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं ने शुक्रवार को इस संबंध में तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किए हैं। यह निर्देश प्रदेश के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) के प्राचार्यों और सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (सीबीईओ) को दिए गए हैं।

अवकाश के दिन भी रहेगा कड़ा पर्यवेक्षण

आदेश में उल्लेख है कि कक्षा 5 और 8 परीक्षा 2026 की कॉपियों के मूल्यांकन और अंक प्रविष्टि का काम बेहद महत्वपूर्ण है। इस कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के उद्देश्य से मूल्यांकन कार्य से जुड़े सभी संस्थान, कार्यालय और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी 14 और 15 मार्च को उपस्थित रहेंगे।

केंद्र प्रभारियों को भी पाबंद किया

निर्धारित तिथियों को कार्यालय में मौजूद रहकर कक्षा 5 एवं 8 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं। इसके अलावा, सभी मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों को भी पाबंद किया गया है कि वे निर्धारित टाइम लाइन के अनुसार कार्य को हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें।